देश

Adipurush Controversy: मनोज मुंतशिर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ‘आदिपुरुष’ के विवादित डायलॉग्स को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

सत्य प्रकाश सिंह

Petition Against Adipurush: रिलीज के बाद से ही संवाद और दृश्यों को लेकर भारी विरोध का सामना कर रही “आदिपुरुष” फिल्म में मंगलवार को सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने लेखक मनोज मुंतशिर को आपत्तिजनक संवाद को लेकर नोटिस जारी किया है. इसी के साथ प्रदेश सरकार और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से भी जवाब तलब किया है. इस मामले में कल भी सुनवाई होगी.

भगवान श्रीराम पर बनी आदिपुरुष फिल्म पर हाई कोर्ट सोमवार से सुनवाई कर रही है. सोमवार को ही हाई कोर्ट ने लेखक और निर्देशक के साथ ही केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को कड़ी फटकार लगाई थी और धर्म ग्रंथों को छोड़ देने के लिए कहा था. अधिवक्ता कुलदीप तिवारी ने इलाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दाखिल की थी. आदिपुरुष फ़िल्म को लेकर मंगलवार को हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में करीब आधे घंटे तक सुनवाई हुई. इस सम्बंध में पिटीशन दायर करने वाली अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री ने बताया कि न्यायाधीश राजेश सिंह चौहान और श्रीप्रकाश सिंह की कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई है.

फिल्म को लेकर कोर्ट काफी सख्त है. कोर्ट ने मनोज मुंतशिर को नोटिस जारी किया है. दोनों जजों ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले की सुनवाई कल फिर होगी. उन्होंने ये भी बताया कि कोर्ट ने इस मामले में सेंसर बोर्ड के साथ ही राज्य सरकार से भी जवाब तलब किया है.

ये भी पढ़ें- Varanasi: बीएचयू की छात्रा ने नए बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पूर्व बॉयफ्रेंड की ली जान, फिल्मी स्टाइल में ट्रक में फेंका मोबाइल और हथियार, पुलिस को किया गुमराह

बता दें कि इस फिल्म को रिलीज हुए करीब 10 दिन हो गए हैं लेकिन विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस मामले में कई अधिवक्ताओं ने याचिका दायर की है, जिस पर लगातार कोर्ट में सुनवाई हो रही है. इस फिल्म के विरोध में उतरे तमाम हिंदू संगठनों ने इस फिल्म को थियेटर में चलने नहीं दिया है. तमाम शहरों में इस फिल्म को देखने पहुंचे दर्शकों को थियेटर से बाहर करा दिया गया है. वहीं विरोध के बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है. जानकारी के मुताबिक 600 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब तक 277 करोड़ के आसपास ही कमाई कर सकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

5 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

24 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

37 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago