बिजनेस

Adani Energy Solutions: अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का दूसरी तिमाही में मुनाफा 172 प्रतिशत बढ़ा

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर अवधि (दूसरी तिमाही) के लिए 773 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है. प‍िछले वर्ष के मुकाबले कंपनी के मुनाफे में 172 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

समायोजित मुनाफा 459 करोड़ रुपये रहा

दूसरी तिमाही में 314 करोड़ रुपये के डेफरर्ड टैक्स रिवर्सल को हटाकर कंपनी का टैक्स के बाद समायोजित मुनाफा 459 करोड़ रुपये रहा है. समीक्षा अवधि में कंपनी के ईबीआईटीडीए में सालाना आधार पर 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह 1,891 करोड़ रुपये रहा है. अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के सीईओ, कंदर्प पटेल ने कहा कि कंपनी का फोकस समय पर प्रोजेक्ट को पूरा करने और संचालन में दक्षता लाना है.

पटेल ने कहा कि यूटिलिटी और नई ट्रांसमिशन परियोजना में बिजली की मांग के रुझान बहुत उत्साहजनक हैं. हम अपने सभी अनुबंधों में स्मार्ट मीटर लगाने की दिशा में भी प्रगति कर रहे हैं.

अगस्त में अडानी समूह की कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) रूट के जरिए 8,373 करोड़ रुपये जुटाए, जो देश के बिजली क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. क्यूआईपी को निवेशकों से बेस डील आकार की लगभग छह गुना बोलियां प्राप्त हुई थीं.

यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप ने 8,100 करोड़ रुपये के इक्विटी पर ओरिएंट सीमेंट का अधिग्रहण किया

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने परियोजना पाइपलाइन को बढ़ाकर दूसरी तिमाही में 27,300 करोड़ रुपये कर लिया है, जो पहली तिमाही में 17,000 करोड़ रुपये थी. जुलाई-सितंबर की अवधि में ट्रांसमिशन नेटवर्क 23,269 सर्किट किलोमीटर (सीकेएम) था, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 19,862 सीकेएम था.

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस की कुल आय में 69 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इसकी वजह हाल ही में शुरू की गई खारघर-विक्रोली, वरोरा-कुर्नूल, खावड़ा-भुज लाइनों, अधिग्रहित महान-सीपत लाइन, मुंबई और मुंद्रा यूटिलिटीज में उच्च ऊर्जा बिक्री और स्मार्ट मीटर से आने वाला योगदान है.

कंपनी ने तीन नई ट्रांसमिशन परियोजनाएं भी हासिल की हैं. इसमें जामनगर गुजरात में एनईएस, नवीनल (मुंद्रा) में एनईएस, और खावड़ा फेस आईवीए शाम‍िल हैं, जिससे निर्माणाधीन नेटवर्क में 2,059 सीकेएम जुड़ गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago