बेंगलुरु टेस्ट गंवाने के बाद अब टीम इंडिया की नजर पुणे टेस्ट में जोरदार वापसी की है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए लगभग पूरी ताकत वाली टीम होने की उम्मीद है, सहायक कोच रायन टेन डेशकाटे ने बताया कि ऋषभ पंत और शुभमन गिल फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. दोनों खिलाड़ी चोटों से उबर रहे हैं, जिसके कारण वे पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल सके थे या उनकी भागीदारी सीमित रही थी, जिसमें भारत को बेंगलुरु में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन पंत एक स्टंपिंग करते वक्त अपना घुटना चोटिल कर बैठे थे. इसके बाद पूरे मैच में घ्रुव जुरेल ने कीपिंग का जिम्मा संभाला था. हालांकि, पंत बल्लेबाजी के लिए आए थे और बेहतरीन 99 रनों की पारी खेली थी. लेकिन दूसरी पारी में जुरेल फिर से कीपिंग के लिए आए और पूरी पारी की दौरान कीपिंग की. वहीं गले में जकड़न के कारण गिल भी बेंगलुरु टेस्ट नहीं खेल पाए थे.
रायन ने मंगलवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मुझे लगता है कि सभी लोग वास्तव में ठीक हैं. पहले टेस्ट में बहुत ज्यादा गेंदबाजी नहीं हुई थी, इसलिए सभी तेज गेंदबाज अच्छे हैं. ऋषभ अब ठीक हैं. मुझे लगता है कि रोहित शर्मा ने दूसरे दिन इस पर बात की थी. घुटने के साथ अपने मूवमेंट की अंतिम सीमा पर उसे थोड़ी असुविधा हो रही थी. लेकिन उम्मीद है कि वह इस टेस्ट में भी अच्छा प्रदर्शन करेगा.”
डेशकाटे ने कहा, “ऋषभ ठीक हैं और ऐसा पिछले दिन रोहित शर्मा ने भी आप लोगों को बताया था. हालांकि उनके घुटने में थोड़ी तकलीफ थी, लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह कीपिंग कर पाएंगे. वहीं गिल ने बेंगलुरु में नेट्स किया था, मुझे उम्मीद है कि वह भी टेस्ट के लिए पूरी तरह से फिट होंगे.”
गिल की वापसी से भारत के लिए चयन की एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. बेंगलुरु टेस्ट में गिल की जगह लेने वाले सरफराज खान ने अपने मौके का फायदा उठाते हुए शानदार 150 रन बनाए. उनका शानदार प्रदर्शन भारत के मध्यक्रम के फैसलों की जटिलता को बढ़ाता है, खास तौर पर राहुल के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए.
सहायक कोच ने प्लेइंग-11 में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा का संकेत दिया, खास तौर पर मध्यक्रम में उन्होंने कहा, “सरफराज ने पिछले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था… हमें निश्चित रूप से इस टेस्ट के लिए सात खिलाड़ियों को छह स्थानों पर रखना होगा. हम अब पिच को देखेंगे और तय करेंगे कि टीम के लिए सबसे अच्छा क्या होगा.” भारत बेंगलुरु में पहला टेस्ट आठ विकेट से हारकर तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गया है.
ये भी पढ़ें- डेढ़ साल में तीन फाइनल हारी South Africa की टीम, ट्रॉफी के बेहद करीब आकर चूके ‘चोकर्स’
-भारत एक्सप्रेस
आज 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस…
20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरे के दिन शूल योग, बुधादित्य योग और मालव्य…
EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…
SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…