कमजोर बालों से हैं परेशान? आज ही खाएं ये चमत्कारी बीज
पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन
Jammu Kashmir: पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत को अंजाम दिया है. अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की तरफ से हैवी फायरिंग की गई. इसके अलावा कई मोर्टार भी दागे गए. खबरों के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से इस फायरिंग में कुछ जवान घायल हुए हैं. हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं है. पाकिस्तान ने अचानक ही राज 8 बजे के बाद से हैवी फायरिंग करते हुए बीएसएफ जवानों की चौकियों को निशाना शुरू कर दिया. पाक ने इस घटना को अंजाम आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में अंजाम दिया है. पाकिस्तान की इस गोलीबारी में कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है.
पाकिस्तान की तरफ से इतनी तेज फायरिंग साल 2021 में हुई. हालांकि फिलहाल बीएसएफ ने भी मोर्चा संभाल लिया है और जबाबी फायरिंग शुरू कर दी है. दोनों ओर से रात भर रुक-रुक कर फायरिंग होती रही.
रात 8 बजे के बाद से अचानक शुरू हुई इस फायरिंग से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. कुछ लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं तो वहीं सीमा से सटे पास वाले गांवों को पास के ही बंकरों में शरण लेनी पड़ी है. गुरुवार की रात से शुरू हुई फायरिंग लगभग पूरी रात होती रही हैं. सीमा पर अभी-अभी गोलियां चलने की आवाज सुनाई दे रही हैं. गांवों के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से करीब 2 साल बाद ऐसी फायरिंग हुई है. एक स्थानीय ने बताया है कि पूरे गांव ने स्थानीय बंकर में शरण ले रखी है.
यह भी पढ़ें- बंधक बनाए गए 200 लोगों को Hamas कर सकता है Israel के ‘दुश्मन देश’ ईरान के हवाले! रूस पहुंचा हमास डेलिगेशन
वहीं पाकिस्तान के इस हमले के बाद बीएसएफ की तरफ से कहा गया कि, रातभर फायरिंग हुई. हम जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं. हालांकि पाक की तरफ से अचानक फायरिंग क्यों की गई? इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है. क्या इस फायरिंग में कोई गांव वाले हताहत हुए हैं तो उन्होंने कहा, अभी हमें इसके बारे में जानकारी नहीं दे सकेंगे.
Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…
Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…
देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…
Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…
Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…
Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए निष्कासित…