देश

“पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है…” बोले वियतनाम के पीएम

Vietnam’s PM Pham Minh Chinh In India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (1 अगस्त) को अपने वियतनामी समकक्ष फाम मिन्ह चीन्ह के साथ दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ाने के लिए व्यापक बातचीत की. चीन्ह तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार (30 जुलाई) रात दिल्ली पहुंचे, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक संबंधों को और बढ़ाना है.

इस दौरान प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने भारत-वियतनाम मुक्त व्यापार पर जोर देते हुए कहा, ‘पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. भारत एक महत्वपूर्ण वैश्विक भूमिका के साथ शीर्ष शक्तियों में से एक बन गया है और अपनी पहचान बनाई है.’

चिन्ह ने कहा कि हम 18वीं लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी और एनडीए को बधाई देते हैं. हमारा मानना ​​है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वह लगातार तीसरे कार्यकाल में भी जीत हासिल करते रहेंगे.

9 समझौते पर किए हस्ताक्षर

बता दें कि विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कुल 9 समझौते पर हस्ताक्षर किए. साथ ही दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने वियतनाम में आर्मी सॉफ्टवेयर पार्क का उद्घाटन किया.

मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं वियतनाम के पीएम का स्वागत करता हूं. पिछले एक दशक में भारत और वियतनाम के संबंधों में विस्तार हुआ है और व्यापार बढ़ा है. दोनों देशों के बीच सहयोग का विस्तार हुआ है. रक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग को गति मिली है. भारत और वियतनाम के बीच पर्यटन में लगातार बढ़ी है. हमने आज आपसी सहयोग की सभी क्षेत्र पर चर्चा की.’


ये भी पढ़ें- Himachal Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने के बाद PM खुद कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को दिए ये निर्देश


पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘हमने एक नया प्लान ऑफ एक्शन बनाया है. रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में नया कदम उठाया है. वियतनाम के चांग में आर्मी सॉफ्टवेयर पार्क का उद्घाटन किया गया. 300 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन पर सहमति से वियतनाम की समुद्री सुरक्षा में सक्षम होगी. हमने फैसला लिया है की ग्रीन इकोनॉमी पर ध्यान केंद्रीय किया जाएगा. साथ ही कृषि और मत्स्य पालन सेक्टर में रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा.’

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

27 minutes ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

42 minutes ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

1 hour ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

1 hour ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

2 hours ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

2 hours ago