बिजनेस

अडानी पावर का कंटीन्यूइंग रेवेन्यू वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में बढ़कर 28,517 करोड़ रुपये हुआ

अडानी पावर का कंटीन्यूइंग रेवेन्यू वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 28,517 करोड़ रुपये और सितंबर तिमाही में 10.8 प्रतिशत बढ़कर 13,465 करोड़ रुपये हो गया है.

कंपनी की ओर से कहा गया कि वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में कंटीन्यूइंग पीबीटी (टैक्स से पहले मुनाफा) 69 प्रतिशत बढ़कर 8,020 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 25 की सितंबर तिमाही में 44.8 प्रतिशत बढ़कर 3,537 करोड़ रुपये हो गई है.

विकास यात्रा के अगले चरण की शुरुआत

अडानी पावर लिमिटेड के सीईओ एसबी ख्यालिया ने कहा कि अडानी पावर ने अपनी विकास यात्रा के अगले चरण की शुरुआत कर दी है, तेजी से क्षमता विस्तार के लक्ष्य हासिल किए हैं और दीर्घकालिक राजस्व स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बिजली आपूर्ति समझौते हासिल किए हैं.

वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में अडानी पावर की कंसोलिडेटेड पावर सेल वॉल्यूम 46 अरब यूनिट्स (बीयू) रही. इसमें सालाना आधार पर 29.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ. यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में 35.6 अरब यूनिट्स था.

कंपनी का कंसोलिडेटेड कंटीन्यूइंग ईबीआईटीडीए चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 24.6 प्रतिशत बढ़कर 5,402 करोड़ रुपये था, जो कि वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में 4,336 करोड़ रुपये पर था. कंपनी के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ऊर्जा की मांग वित्त वर्ष 2024 की समान तिमाही के मुकाबले समान रही है.

यह भी पढ़ें- Ambuja Cements की आय वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 7,516 करोड़ रुपये रही

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में केएसके महानदी पावर प्लांट के अधिग्रहण के लिए अडानी पावर ने 12,500 करोड़ रुपये की बोली जमा की है. इसके बाद अन्य बोलीदाताओं ने अपने प्रस्तावों को संशोधित किया है और बोली की अंतिम संख्या अधिक हो सकती है. केएसके महानदी पावर प्लांट की स्थापित क्षमता 1,800 मेगावाट है. इस परियोजना पर 29,330 करोड़ रुपये का कर्ज था, जिसे 2019 में आईबीसी प्रक्रिया में लाया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

6 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

6 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

7 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

8 hours ago