बिजनेस

Alibaba-Paytm Deal: अलीबाबा की Paytm से विदाई, बची हुई 3.16% हिस्सेदारी भी बेची

Alibaba-Paytm Deal: चीन की बड़ी कंपनी अलीबाबा ने Paytm में अपनी बची हुई 3.16% हिस्सेदारी बेच दी है. सूत्रों के अनुसार ये हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेची गई है. सूत्रों के अनुसार, अलीबाबा ने Paytm में 3.16% की हिस्सेदारी 1360 करोड़ रुपये में बेची है. इस का मतलब ये हुआ कि अब अलीबाबा Paytm से पूरी तरह बाहर हो चुके है. दिसंबर 2022 तक अलीबाबा की Paytm में 6.26% की हिस्सेदारी थी. जनवरी में अलीबाबा ने 3.1% हिस्सेदारी बेच दी थी. बाकी 3.16% की हिस्सेदारी उसने शुक्रवार को बेच दी. अलीबाबा के अलावा, इसी ग्रुप की कंपनी Ant फाइनेंशियल की पेटीएम में हिस्सेदारी करीब 25% है.

ब्लॉक डील के माध्यम से बेची हिस्सेदारी
इस की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि शेयर एक बड़ी ब्लॉक डील के माध्यम से बेचे गए है, शेयर किस भाव पर बेचे गए इस की जानकारी के बारे तो पता नही चल पा रहा है. सूत्रों की माने तो यह डील 645-655 रुपये प्रति शेयर के भाव के आस- पास हुई है. अब अलीबाबा Paytm से पूरी तरह बाहर निकल चुका है.  नवंबर 2022 में जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप ने 2.9 करोड़ शेयर बेचे थे. ये डील 555 रुपये प्रति शेयर पर हुई थी, सॉफ्टबैंक को डील से करीब 1,631 करोड़ रुपये मिले थे.

इस के बाद Paytm का शेयर 10% तक टूट गया था. इस से पहले भी अलीबाबा ने जोमैटो और बिग बास्केट में अपनी हिस्सेदारी बेची थी. बीते चार कारोबारी सत्रों में जोरदार तेजी के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में Paytm का शेयर करीब 8 फीसदी टूट गया और यह 650 रुपए के स्तर पर बंद हुआ.

पिछले तीन महीनों में Paytm का स्टॉक 3.77 फीसदी बढ़ा है. हालांकि, यह अपने आईपीओ मूल्य 2,150 रुपये से नीचे कारोबार कर रहा है. पिछले सप्ताह Paytm के तीसरी तिमाही के परिणामों की घोषणा के बाद शेयरों में इस सप्ताह 18 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली थी कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 42 फीसदी की सालाना आधार पर वृद्धि दर्ज की. हालांकि कंपनी नेट लॉस 50% y-o-y से घटकर 392 करोड़ रुपये हो गया. जनवरी महीने के दौरान उसके औसत मासिक लेन-देन यूजर्स 29 फीसदी बढ़कर 8.9 करोड़ हो गए. कंपनी ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन पेमेंट पर भी खास तौर से फोकस कर रही है.

सुमित जोशी

Recent Posts

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

3 minutes ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

6 minutes ago

आंध्र प्रदेश चुनाव हिंसा मामला: YSR कांग्रेस की याचिका पर 21 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…

8 minutes ago

‘पहाड़ों पर घूमने जाते हो या कूड़ा फैलाने..!’ मैकलोडगंज की सड़कों का VIDEO देख कैसे भड़के लोग?

हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…

11 minutes ago

146 साल पुरानी परंपरा! डोरंडा JAP-1 परिसर में महानवमी पर हुई शस्त्र और कन्या पूजन

रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…

13 minutes ago

जमीअत हिमायतुल इस्लाम का बड़ा संगठनात्मक फैसला: उत्तर प्रदेश कमेटी भंग, नए ज़िला अध्यक्षों की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…

31 minutes ago