खेल

Ravindra Jadeja: जडेजा पर जुर्माना, जीत के बाद लगा टीम इंडिया को बड़ा झटका, जानें क्या है पूरा मामला

Ravindra Jadeja fined 25% match fee: रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला के पहले मैच में टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी की. उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट लिए, बल्ले से अर्धशतक बनाया और फिर दूसरी पारी में दो और विकेट लिए. जडेजा के इस धमाकेदार परफॉर्मेंस के दम पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. लेकिन इस बीच भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. बता दें पहले टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगा है.

टीम इंडिया ने नागपुर में खेले गए चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया के फैंस और टीम इस जीत का जश्न अच्छे से मना ही रहे थे कि आईसीसी ने उसे एक बुरी खबर दे दी. आईसीसी ने भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर 25 फीसदी का जुर्माना लगाया है. आईसीसी ने जडेजा को लेवल-1 के नियम के उल्लंघनों का दोषी पाया और ये जुर्माना लगाया.

जानें क्या है पूरा मामला

ये बात ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 46वें ओवर की है.मैच के पहले दिन 9 फरवरी को जडेजा को अपने हाथ की उंगली पर क्रीम लगाते हुए देखा गया था. जडेजा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह मोहम्मद सिराज से कुछ लेकर अपने बाएं हाथ की उंगली पर लगा रहे हैं. इसी कारण ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने जडेजा को चीटर कहा था लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बताया था कि जडेजा की उंगली में चोट थी और वह बाएं हाथ पर क्रीम लगा रहे थे. लेकिन ये मैदानी अंपायरों की अनुमित के बिना दिया गया था.

ये भी पढ़ें: Rishabh Pant: ‘एक कदम आगे, एक कदम स्ट्रॉन्गर, एक कदम बेहतर’, एक्सीडेंट के 44 दिनों बाद पंत की पहली फोटो आई सामने

जडेजा ने मानी गलती

आईसीसी ने अपने बयान में बताया है कि जडेजा ने अपनी गलती मान ली और आईसीसी मैच रैफरी एंडी प्रायक्रॉफ्ट द्वारा दी गई सजा को कबूल कर लिया इसलिए कोई आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

मैच हाइलाइट्स

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही कंगारू टीम ने घुटने टेक दिए. ऑस्ट्रेलिया को नागपुर टेस्ट में पारी और 132 रनों की करारी हार मिली है. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम दूसरी पारी में महज 91 रनों पर सिमट गई. एक समय ऑस्ट्रेलिया की आधी से अधिक टीम 64 रनों के मामूली स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी. आर. अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 5 विकेट झटके. वहीं जडेजा-शमी ने दो-दो विकेट झटके, जबकि एक विकेट अक्षर पटेल के खाते में गया. भारत ने अपनी पहली पारी में 400 रनों का स्कोर खड़ा किया था और ऑस्ट्रेलिया पर 223 रनों की बढ़त बना ली थी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago