देश

“नीतीश कुमार की नाव डगमगा रही है, अगर सरकार में शामिल होना होता तो एक फोन करते और कल ही शपथ ले लेते”- प्रशांत किशोर ने फिर साधा निशाना

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही बिहार की राजनीति में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की भूमिका अहम होती जा रही है. वह इस समय बिहार में अपनी जन सुराज पदयात्रा निकाल रहे हैं और वह अपनी यात्रा के दौरान कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध चुके हैं. एक बार फिर उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोला है. पीके ने उन पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार की नाव डगमगा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार में शामिल होना होता तो एक फोन करते और कल ही शपथ ले लेते.

पीके ने सीवान जिले के गोरेयाकोठी में अपनी जन सुराज पदयात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान किशोर ने कहा कि “बहुत लोगों को लगता है कि प्रशांत किशोर सरकार में आना चाहते हैं. अगर मुझे सरकार में आना होता तो इसके लिए मुझे पैदल चलने की कोई जरूरत नहीं थी. एक फोन करने पर सरकार में आ जाएंगे”.

यह सरकार बनाने का अभियान नहीं है- प्रशांत

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी नाव डगमग हो रही है वो बेचारे रोज मुझे बोलते हैं कि कैसे भी मदद कीजिए. उन्होंने आगे कहा “अगर सरकार में जाना होगा तो कल ही सरकार में आ जाएंगे. यह सरकार बनाने का अभियान नहीं है. यह व्यवस्था को बदलने का अभियान है. बिहार को सुधारना है तो बिना समाज को जगाए हुए बिहार को नहीं सुधार सकते हैं. इसलिए सब कुछ दांव पर लगाकर, अपना घर-परिवार और ऐशो-आराम छोड़कर यह काम करने निकले हैं, ताकि बिहार में एक नई व्यवस्था बनाई जा सके”.

यह भी पढ़ें-   Lalu Yadav Return India: किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव सिंगापुर से भारत के लिए हुए रवाना, बेटी रोहिणी ने भावुक होकर कहीं ये बातें

इससे पहले भी पीके ने नीतीश पर बोला है हमला

इससे पहले भी प्रशांत किशोर ने अपनी यात्रा के दौरान नीतीश कुमार पर हमला हुए बताया था कि “पार्टी में तय हुआ था कि हम लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के बाद बीजेपी का साथ छोड़ देंगे, लेकिन हुआ इसका उल्टा ही. जब नरेंद्र मोदी जीत कर आए तो नीतीश कुमार हमको ही समझाने लगे कि अभी मोदी जी का हवा है, और थोड़ा रुक जाते हैं बीजेपी में”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

8 seconds ago

ग्वालियर सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, दो-दो लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर…

1 minute ago

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

24 minutes ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

25 minutes ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

43 minutes ago