बिजनेस

अलायंस फॉर इंडस्ट्री डीकार्बोनाइजेशन में शामिल होने वाली दुनिया की पहली सीमेंट कंपनी बनी अंबुजा

Adani Group Cement Companies: डायवर्सिफाइड अडानी पोर्टफोलियो का हिस्सा अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड, अलायंस फॉर इंडस्ट्री डीकार्बोनाइजेशन (AFID) में शामिल हो गई है. AFID पेरिस एग्रीमेंट के अनुरूप नेट ज़ीरो ट्रांजिशन को गति देने के लिए उद्योगों में कंपनियों का एक अलायंस है. अम्बुजा सीमेंट कंपनी अब इसी अलायंस का हिस्सा है.

2050 तक नेट जीरो हासिल करने का लक्ष्य

अडानी ग्रुप की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई. बयान में कहा गया कि अम्बुजा सीमेंट कंपनी दुनिया की पहली सीमेंट निर्माता कंपनी है जो अलायंस फॉर इंडस्ट्री डीकार्बोनाइजेशन (AFID) का हिस्सा बनी है, यह अलायंस ऊर्जा-इंटेंसिव सेक्टर्स में निजी और सार्वजनिक हितधारकों के बीच अंतर्दृष्टि और अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए एक वैश्विक मंच है. अम्बुजा के बारे में कहा जा रहा है कि सीमेंट उद्योग में काम करने वाली इस कंपनी का लक्ष्य विज्ञान आधारित टारगेट्स इनीशिएटिव(SBTi) द्वारा मान्य लक्ष्यों के साथ 2050 तक नेट जीरो हासिल करना है.

अंबुजा सीमेंट्स ने अपनी हरित ऊर्जा प्रतिबद्धता के लिहाज से इसने 1GW क्षमता की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में 100 अरब रुपये और अपशिष्ट ताप पुनर्प्राप्ति प्रणाली (WHRS) से 376 MW ऊर्जा का निवेश करने की योजना की घोषणा की है, ताकि वित्त वर्ष 2028 तक हरित ऊर्जा के माध्यम से अपनी विस्तारित क्षमता का 60% बिजली उत्पादन किया जा सके. यह महत्वाकांक्षी लक्ष्य कार्बन फुटप्रिंट को कम करेगा और आकर्षक आर्थिक लाभ प्रदान करेगा.

AFID का हिस्सा इसलिए बनी अंबुजा सीमेंट्स कंपनी

अंबुजा सीमेंट्स ने 8.6 मिलियन टन से अधिक अपशिष्ट-व्युत्पन्न संसाधनों का उपयोग किया और वित्त वर्ष 2024 में 11x वाटर-पॉजिटिव और 8x प्लास्टिक-निगेटिव बन गया. अंबुजा सीमेंट्स के नॉन एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर करण अदानी ने कहा, “अलायंस फॉर इंडस्ट्री डीकार्बोनाइजेशन (AFID) का मेंबर बनने से हमें ग्लोबल क्रॉस-सेक्टर इंडस्ट्री पार्टनर्स के अनुभवों का लाभ उठाने और बदले में डीकार्बोनाइजेशन के लिए हमारे दृष्टिकोण को साझा करने की अनुमति मिलेगी.”

अलायंस फॉर इंडस्ट्री डीकार्बोनाइजेशन का उद्देश्य

अलायंस फॉर इंडस्ट्री डीकार्बोनाइजेशन (AFID) का उद्देश्य उद्योग स्तर पर संवाद को सुविधाजनक बनाना और कंपनियों को अपने देशों की प्रतिबद्धताओं के अनुरूप ठोस डीकार्बोनाइजेशन रणनीति विकसित करने में मदद करने के लिए सहयोग बढ़ाना है. अंतर्राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा एजेंसी (IRENA) इस अलायंस की गतिविधियों का समन्वय और सुविधा प्रदान करती है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘इलाज कराने आए थे, जान बचाकर भागे!’ महोबा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो खूंखार सांड, सहम गए मरीज

Mahoba News: महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड, मरीजों में…

7 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, सैंड आर्टिस्ट मानस साहू ने रेत पर उकेरा प्यार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश…

7 minutes ago

ब्रेकअप के बाद लिव-इन पार्टनर की संपत्ति में हिस्सा? जानिए क्या हैं महिलाओं के कानूनी अधिकार

महाराष्ट्र की यूसीसी समिति लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के अधिकारों पर जनता की…

18 minutes ago

गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- भारत के लिए आपका इरादा और समर्पण प्रेरणा देने वाला

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को…

56 minutes ago