देश

पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना ने रिहाई की मांग को लेकर खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना ने रिहाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है . बलवंत सिंह राजोआना करीब 28 साल से जेल में बंद है. बलवंत सिंह राजोआना ने दया याचिका में हो रही देरी का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट से रिहाई की मांग की है. जिसपर जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और केवी विश्वनाथन की बेंच सुनवाई कर रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने राजोआना की ओर से दायर याचिका पर केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में जवाब मांगा है. पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग को ठुकरा दिया था. कोर्ट ने राजोआना को राहत देते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय पर छोड़ दिया था कि वो राजोआना की दया याचिका पर फैसला ले.

अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई फैसला नही लिया गया है. 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के लिए अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी. उसने 2012 में दया याचिका दाखिल की थी, जो केंद्र सरकार के पास लंबित है. इस केस में जुलाई 2007 में बलवंत सिंह राजोआना को निचली अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी, पंजाब एवं हरियाणा ने 2010 में उसकी सजा को बरकरार रखा था.


ये भी पढ़ें- भाजपा नेता की पत्नी द्वारा दायर मानहानि मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता Sanjay Raut को 15 दिन की जेल की सजा


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

33 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

33 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago