होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
CNG-PNG Prices Reduced: उत्तर प्रदेश के लोगो को बढ़ती मंहगाई से राहत मिली है. केंद्र सरकार द्वारा प्राकृतिक गैस की कीमतें तय करने के लिए नई पद्धति को मंजूरी दिए जाने के बाद आज से यानी रविवार से सीएनजी का संचालन करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने भी CNG और PNG की कीमतों में कटौती की है. राज्य में सीएमजी के दाम में करीब छह रुपये की कमी की गई है. वहीं, आईजीएल ने पीएनजी की कीमतों में 5 रुपये प्रति यूनिट की कमी करने का फैसला किया है. ये कीमतें रविवार से ही लागू हो जाएंगी. कीमतों में कटौती के बाद नोएडा में सीएमजी की कीमत 77.20 रुपये प्रति किलो हो गई है.
दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों के लिए यह बड़ी राहत की बात है, क्योंकि आज से उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम सीएनजी मिल रहा है. जबकि, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत करीब 77.20 रुपये प्रति किलोग्राम होगी. इससे पहले पिछले साल 17 दिसंबर को आईजीएल ने दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. दिल्ली में सीएनजी की कीमत बढ़कर 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह लगभग 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम थी.
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने भी रविवार को पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमतों में कटौती करने का फैसला किया है. पीएनजी की कीमत 48.46 रुपये प्रति एससीएम हो गई है. बता दें कि कीमतों में कटौती से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है.
इसके अलावा, केंद्र सरकार इस नए विकास की घोषणा करने के लिए आज एक अधिसूचना जारी करेगी और निर्णय शनिवार से लागू होगा. भारत की कच्चे तेल की खरीद और इसका कितना हिस्सा प्राकृतिक गैस की कीमत तय करने से जुड़ा होगा, इसका जिक्र करते हुए, सरकार ने कहा, “ऐसी प्राकृतिक गैस की कीमत भारतीय कच्चे तेल की मासिक औसत का 10 प्रतिशत होगी.
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…