Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

CNG PNG Price Cut: यूपी में मंहगाई से राहत, सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ

CNG PNG Price: उत्तर प्रदेश में रविवार की सुबह सीएमजी और पीएनजी की कीमतों में कटौती की गई है. राज्य में सीएमजी के दाम में करीब छह रुपए और पीएनजी की कीमत में पांच रुपये की कटौती हुई है.

CNG-PNG Prices Reduced: उत्तर प्रदेश के लोगो को बढ़ती मंहगाई से राहत मिली है. केंद्र सरकार द्वारा प्राकृतिक गैस की कीमतें तय करने के लिए नई पद्धति को मंजूरी दिए जाने के बाद आज से यानी रविवार से सीएनजी का संचालन करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने भी CNG और PNG की कीमतों में कटौती की है. राज्य में सीएमजी के दाम में करीब छह रुपये की कमी की गई है. वहीं, आईजीएल ने पीएनजी की कीमतों में 5 रुपये प्रति यूनिट की कमी करने का फैसला किया है. ये कीमतें रविवार से ही लागू हो जाएंगी. कीमतों में कटौती के बाद नोएडा में सीएमजी की कीमत 77.20 रुपये प्रति किलो हो गई है.

दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों को राहत

दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों के लिए यह बड़ी राहत की बात है, क्योंकि आज से उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम सीएनजी मिल रहा है. जबकि, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत करीब 77.20 रुपये प्रति किलोग्राम होगी. इससे पहले पिछले साल 17 दिसंबर को आईजीएल ने दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. दिल्ली में सीएनजी की कीमत बढ़कर 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह लगभग 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम थी.

पीएनजी की कीमतों में भी कटौती

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने भी रविवार को पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमतों में कटौती करने का फैसला किया है. पीएनजी की कीमत 48.46 रुपये प्रति एससीएम हो गई है. बता दें कि कीमतों में कटौती से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है.

ये भी पढ़ें- एडवेंचर गॉलेट स्लीवलेस जैकेट, ब्लैक हैट, खाकी पैंट और प्रिंटेड टी-शर्ट… कुछ इस अंदाज में टाइगर रिजर्व के दौरे पर निकले पीएम मोदी

PNG की कीमतों में भी हुई कटौती

इसके अलावा, केंद्र सरकार इस नए विकास की घोषणा करने के लिए आज एक अधिसूचना जारी करेगी और निर्णय शनिवार से लागू होगा. भारत की कच्चे तेल की खरीद और इसका कितना हिस्सा प्राकृतिक गैस की कीमत तय करने से जुड़ा होगा, इसका जिक्र करते हुए, सरकार ने कहा, “ऐसी प्राकृतिक गैस की कीमत भारतीय कच्चे तेल की मासिक औसत  का 10 प्रतिशत होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital