बिजनेस

Maruti Brezza, Ertiga के लिए करना पड़ेगा इंतजार, अप्रैल -जून तिमाही में प्रोडक्शन कम रहने की आशंका

Maruti Suzuki Cars Waiting List : देश की दिग्गज कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India ) की कारों के लिए कार के शौकीनों को इंतजार करना पड़ सकता है. दरअसल मौजूदा समय में कंपनी को इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स में कमी के चलते प्रोडक्शन पर असर देखने को मिल रहा है. इसी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में प्रोडक्शन में कमी देखने को मिल सकती है. आपको मालूम हो कि मारुति सुजुकी को चिप की शॉर्टेज की वजह से मैनुफैक्चरिंग में दिक्कत आ रही है. बीते वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी के प्रोडक्शन में 45000 यूनिट्स की कमी देखने को मिली थी. इसी तरह चौथी तिमाही में 38000 यूनिट्स का प्रोडक्शन नहीं हो पाया.

लंबी है वेटिंग लिस्ट –

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी के पास 4 लाख से ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग हैं. Maruti Brezza, Ertiga के लिए खरीदारों को 10 महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है. जिसका सीधा सा मतलब है कि अगर आप इन गाड़ियों को खरीदना चाहते हैं तो आपको लंबे इंतजार के लिए तैयार रहना पड़ेगा. इसके अलावा सेलेरियो ( celerio ) , एस-प्रेसो ( Espresso ) , Alto k 10, Swift और Dzire शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- SEBI ने गुंजन वर्मा पर लगाया जुर्माना, बगैर रजिस्ट्रेशन इनवेस्टमेंट एडवाइस देने की वजह से उठाया कदम

सेमीकंडक्टर है प्रोडक्शन में कमी की वजह-

2022-23 में कंपनी ने लगभग 19.22 लाख यूनिट्स का निर्माण किया था. बताया जा रहा है कि सेमीकंडक्टर्स की कमी के चलते कंपनी 20 लाख यूनिट्स प्रोडक्शन को पूरा नहीं कर पाई थी. यहां आपको बता दें कि सेमीकंडक्टर्स एक तरह की सिलिकॉन चिप होती है, जो ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर्स और मोबाइल फोन्स समेत अलग इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स में कंट्रोल और मेमोरी फंक्शन का काम करती है. हाल के समय में ऑटो इंडस्ट्री में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ड्राइवर असिस्ट्स, नेविगेशन और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिस्टम जैसे फीचर्स के चलते सेमीकंडक्टर्स का इस्तेमाल बढ़ा है.

वेटिंग पीरियड कम करने के लिए हो रही है कोशिशें-

फिलहाल कंपनी लगातार इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट के मौजूदा स्टॉक से अपने प्रोडक्शन को मैक्सिमाइज करने के तरीकों पर काम कर रही है. देखने वाली बात होगी कि कंपनी की कोशिशें कितनी रंग लाती हैं.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago