देश

Delhi: दिल्ली में 16 साल की लड़की पर 21 बार चाकू से हमला, फिर पत्थर से कुचलकर मार डाला, तमाशबीन बने रहे लोग

Sakshi killed by Sahil: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरेआम हैवानियत की घटना को अंजाम दिया गया है. इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है. शाहबाद डेयरी (Shahbad area) की एक गली में लोग आवाजाही लगी हुई है. इसी बीच एक लड़का हाथ में हथियार लेकर आता है और बीच सड़क पर एक 16 साल की लड़की पर बेहरमी से हमला कर देता है. जिससे आसपास के लोग खौफ में आ जाते हैं और मौके से दूर हट जाते हैं. लड़का अंधाधुंध लड़की पर चाकू से वार करता रहता है, वीडियो इतना भयभीत करने वाला है कि कोई भी इससे विचलित हो सकता है.

लड़के ने लड़की पर चाकू से इतने वार किए की वह नीचे गिर गई और कुछ करने की हालत में नहीं थी, लेकिन इसके बाद भी लड़के का मन नहीं भरता और वह उसके बाद भी चाकू से हमले करना जारी रखता है. जब इतने से भी मन नहीं भरता तो वह एक पत्थर उठाता है और उससे लड़की को कुचलना शुरू देता है.

दिल्ली की इस गली में हैवानियत का ये नंगा नाच अभी खत्म नहीं होता है. लड़का यहां से जाने लगता है, लेकिन फिर वापस आता है और दोबारा लड़की पर पत्थर से हमला कर देता है. लड़की के साथ बीच सड़क पर ये बर्बरता होती है और कोई उसे रोकता तक नहीं है. हालांकि अभी तक इस वजह सामने नहीं आयी है कि लड़के ने इतनी बर्बरता से लड़की पर हमला क्यों किया ? पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

‘साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे’

राजधानी में इस घटना को अंजाम देने वाले शख्स का नाम साहिल है जबकि लड़की का नाम साक्षी. बताया जा रहा है दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. जिसके बाद लड़के ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया है.पुलिस की जांच पता चला है कि मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी और आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई. नाबालिग लड़की E-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की बेटी थी. पुलिस ने बताया कि साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे. लेकिन रविवार को उनका झगड़ा हो गया था. इसके बाद साक्षी जब अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए निकली तो साहिल ने उसे गली में रोका. दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और फिर हत्या के इरादे से आया साहिल चाकू लेकर साक्षी पर टूट पड़ा.

लड़के की तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, लड़का घटना को अंजाम देकर मौके फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है. मृतका के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. फिलहाल आरोपी साहिल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

9 hours ago