सांकेतिक तस्वीर.
नए वर्ष 2025 का दूसरा हफ्ता आईपीओ के नजरिए के काफी व्यस्त रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान शेयर बाजार में मेनबोर्ड और एसएमई के सात पब्लिक इश्यू खुलेंगे और वहीं, छह कंपनियों की लिस्टिंग होगी.
स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का आईपीओ 6 जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक खुलेगा. इस आईपीओ का इश्यू साइज 410.05 करोड़ रुपये का होगा. इस पब्लिक इश्यू का प्राइस बैंड 133 रुपये से लेकर 140 रुपये होगा.
फार्मास्यूटिकल और केमिकल सेक्टर के लिए इंजीनियरिंग उपकरण बनाने वाली इस कंपनी ने 3 जनवरी को एंकर बुक के जरिए पहले ही 123.02 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. इस आईपीओ की लिस्टिंग 13 जनवरी को हो सकती है.
क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक का आईपीओ 7 से 9 जनवरी तक आम निवेशकों के लिए खुलेगा. इस कंपनी का इश्यू साइज 290 करोड़ रुपये का होगा. इसका प्राइस बैंड 275 रुपये से लेकर 290 रुपये के बीच होगा.
भारतीय रेलवे की कवच परियोजना के तहत नई पीढ़ी के ट्रेन नियंत्रण और सिग्नलिंग सिस्टम विकसित करने वाली कंपनी की लिस्टिंग 14 जनवरी को हो सकती है. कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट का आईपीओ 7 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक खुलेगा. इसका प्राइस बैंड 99 रुपये से लेकर 100 रुपये तक होगा. इस इश्यू का साइज 1,578 करोड़ रुपये होगा. इसकी लिस्टिंग 14 जनवरी को होगी.
इसके अलावा चार एसएमई आईपीओ भी खुल रहे हैं, जिसमें बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर, डेल्टा ऑटोकॉर्प, इंडोबेल इंसुलेशन, अवाक्स अपैरल्स एंड ऑर्नामेंट्स का आईपीओ शामिल है. इन आईपीओ का साइज क्रमश: 85.21 करोड़ रुपये, 54.60 करोड़ रुपये, 10.14 करोड़ रुपये और 1.92 करोड़ रुपये होगा. ये सभी आईपीओ 6 जनवरी से आम निवेशकों के लिए खुल रहे हैं.
अगले हफ्ते एक मेनबोर्ड और पांच एसएमई कंपनियां भी एक्सचेंजों पर लिस्टिंग होंगे. इंडो फार्म इक्विपमेंट मेनबोर्ड सेगमेंट में लिस्ट होने वाली एकमात्र कंपनी होगी. इसकी लिस्टिंग 7 जनवरी को होगी. इस आईपीओ का साइज 260 करोड़ रुपये था और यह 229.68 गुना सब्सक्राइब हुआ था.
यह भी पढ़ें- वित्त वर्ष 2025 में भारत की पेट्रोलियम मांग 3%-4% बढ़ेगी: फिच रिपोर्ट
इसके अलावा एसएमई कंपनियों में टेक्नीकेम ऑर्गेनिक्स लिमिटेड, लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेज ट्रेडिंग लिमिटेड, डेविन संस रिटेल लिमिटेड, परमेश्वर मेटल लिमिटेड और फैबटेक टेक्नोलॉजीज क्लीनरूम्स लिमिटेड के पब्लिक इश्यू की लिस्टिंग भी इस हफ्ते होगी.
-भारत एक्सप्रेस
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…
मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…
हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…