बिजनेस

देश का मुद्रा भंडार एक महीने के निचले स्तर पर, जानें RBI के खजाने का हाल

Forex Reserve of India : डॉलर में दिन ब दिन आती मजबूती और रुपए की कमजोरी को दुरूस्त करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( Reserve Bnak Of India ) लगातार अपने  रिजर्व का इस्तेमाल कर रहा है. परिणामस्वरुप देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम हो रहा है. 26 मई को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 4.34 बिलियन डॉलर की कमी रिकॉर्ड की गयी . जिसके बाद हमारे देश में डॉलर रिजर्व 589.14 बिलियन डॉलर रह गया है. अगर इसके पहले वाले सप्ताह में ये 593.48 बिलियन डॉलर था. हालांकि उस सप्ताह में डॉलर रिजर्व में 6 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमी रिकॉर्ड की गई थी.

ये भी पढ़ें- Zomato के शेयर्स में आया 8 फीसदी का उछाल, जानें इसका ONDCकनेक्शन

गोल्ड रिजर्व में भी आई कमी-

रिजर्व बैंक के मुताबिक देश के स्वर्ण भंडार यानि गोल्ड रिजर्व में भी  बीते सप्ताह 22.5 करोड़ डॉलर की कमी आई है जिसके बाद रिजर्व 44.90 बिलियन डॉलर मूल्य का रह गया. आंकड़ों की मानें तो special drawing Rights ( SDR) भी 8.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.19 बिलियन डॉलर रह गया. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का मुद्रा भंडार 1.7 करोड़ डॉलर घटकर 5.11 बिलियन डॉलर रह गया.

ये भी पढ़ें- पैसों की किल्लत से जूझ रहे हैं Startups , डरावने हैं आंकड़े

क्यों घट रहा है फॉरेक्स रिजर्व –

रिजर्व बैंक की मानें तो रुपए के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने के कारण फॉरेक्स रिजर्व ( Forex Reserve of India ) को संभालना एक खर्चीला काम हो गया है. रुपए को बचाने के लिए ही विदेशी मुद्रा भंडार खर्च किया जा रहा है. डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्राओं में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

17 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

34 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

47 minutes ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

56 minutes ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

1 hour ago