बिजनेस

Tomato Price: टमाटर की बढ़ी कीमतों के बीच राहत की खबर, दिल्ली समेत इन शहरों में मिल रहा 80 रु में 1 KG

Tomato Price: देश में टमाटर की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. मार्केट में टमाटर 250 से 300 रु प्रति किलो तक बिक रहा है, जिसके कारण लोगों के लिए इसे खरीद पाना मुश्किल हो रहा है. टमाटर के बढ़ती कीमतों पर सियासी घमासान भी छिड़ा हुआ है. इस बीच आम आदमी के लिए राहत की खबर आ रही है. केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर और कुछ अन्य क्षेत्रों में रविवार से टमाटर 80 रुपये किलोग्राम के भाव पर बेचने की घोषणा की है. टमाटर की ऊंची कीमतों से आम लोगों को राहत देने के लिए पहले सरकार इसकी बिक्री 90 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कर रही थी.

सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल वैन के जरिये रियायती 90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर टमाटर की बिक्री शुरू की थी. शनिवार को कुछ अन्य शहरों में सरकार ने रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री शुरू की थी.
एक बयान में कहा गया है, ‘‘सरकार के हस्तक्षेप के बाद टमाटर की थोक कीमतों में कमी आई है. सरकार ने देश में कई स्थानों पर 90 रुपये की रियायती दर पर टमाटर की बिक्री शुरू की थी.’’

इन शहरों में टमाटर 80 रु किलो

साथ ही यह भी कहा गया है कि देश में 500 से अधिक स्थानों से मिली सूचनाओं के आधार पर सरकार ने स्थिति का आकलन किया है. अब सरकार ने रविवार 16 जुलाई से 80 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर टमाटर की बिक्री करने का फैसला किया है. सहकारी समितियों…नेफेड और एनसीसीएफ के माध्यम से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में कई स्थानों पर रविवार से 80 रुपये किलो के भाव पर टमाटर की बिक्री शुरू हो गई है. सोमवार से कुछ और शहरों में रियायती दर पर टमाटर की बिक्री शुरू की जाएगी. सहकारी समितियां एनसीसीएफ और नेफेड केंद्र की ओर से मोबाइल वैन के जरिये टमाटर बेच रही हैं.

मानसूनी बारिश और कम उत्पादन के सीजन की वजह से देश के प्रमुख शहरों में खुदरा बाजारों में टमाटर के दाम ऊंचाई पर पहुंच गए हैं. कई शहरों में तो यह 250 रुपये किलो के भाव पर बिक रहा है. सरकार के अनुसार, शनिवार को टमाटर का अखिल भारतीय औसत दाम लगभग 117 रुपये प्रति किलोग्राम था.

ये भी पढ़ें: BMW से भी महंगा है नोएडा का ‘प्रीतम’ बैल! NDRF ने बाढ़ से किया रेस्क्यू, जानें इस मवेशी की कीमत

टमाटर की कीमत ने लोगों ने बढ़ाई मुश्किलें

उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, टमाटर की औसत अखिल भारतीय खुदरा कीमत शनिवार को 116.86 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जबकि अधिकतम कीमत 250 रुपये प्रति किलोग्राम और न्यूनतम 25 रुपये प्रति किलोग्राम थी. टमाटर का मॉडल दाम 100 रुपये प्रति किलो था. महानगरों की बात करें, तो दिल्ली में टमाटर 178 रुपये प्रति किलोग्राम पर था. इसके बाद मुंबई में 150 रुपये और चेन्नई में 132 रुपये प्रति किलोग्राम था. सबसे ज्यादा 250 रुपये प्रति किलो का भाव हापुड़ में था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

30 minutes ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

2 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago