खेल

Ashes 2023: बेयरस्टो की विवादित स्टंपिंग पर एलेक्स कैरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- फिर करूंगा, मैं भी हो चुका हूं ऐसे आउट

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी को लॉर्ड्स में जॉनी बेयरस्टो को विवादास्पद तरीके से स्टंप आउट करने का कोई खेद नहीं है और उन्होंने कहा कि वह भी पहले इस तरह से आउट हो चुके हैं. एशेज के दूसरे टेस्ट मैच में कैरी के बेयरस्टो को आउट करने के तरीके पर विवाद पैदा हो गया था और कई विशेषज्ञों ने इसे खेल भावना के खिलाफ करार दिया था.

मैच के चौथे दिन बेयरस्टो ऑल राउंडर कैमरन ग्रीन का बाउंसर छोड़ने के बाद यह सोच कर कि गेंद ‘ डेड बॉल’ हो चुकी है, क्रीज से बाहर निकल आए लेकिन कैरी ने गेंद विकेटों पर मार दी और इस तरह से बेयरस्टो स्टंप आउट हो गए थे. ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने चौथे एशेज टेस्ट से पहले इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘‘मैं भी कुछ अवसरों पर इस तरह से आउट हो चुका हूं और मैंने भी इससे पहले बल्लेबाजों को इस तरह से आउट करने का प्रयास किया है.’’

खुद भी हो चुके हैं ऐसे आउट

कैरी ने कहा,‘‘ दक्षिण आस्ट्रेलिया में मेरे पहले ए ग्रेड के मैच में मैं इस तरह से आउट हो गया था. मैं तब क्रीज छोड़कर चला गया था. मैं निराश था लेकिन तब मेरे कप्तान मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि अगली बार तुम्हें क्रीज पर पांव बनाए रखना याद रहेगा.’’ कैरी ने कहा कि अगर मौका मिला तो वे दोबारा ऐसा करेंगे.

ये भी पढ़ें: बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, हेंडिग्ले में जीत के साथ तोड़ डाला MS Dhoni का बरसों पुराना ये रिकॉर्ड

कैरी ने कहा,‘‘ हमें तुरंत ही कुछ प्रतिक्रियाएं मिल गई थी. हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है और मैं इसका पूरा सम्मान करता हूं. इसी तरह से खेल भावना पर भी हर कोई अपनी राय देने का हकदार है.’’ ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच जीता था लेकिन इंग्लैंड के दर्शकों ने उनकी जमकर हूटिंग की थी. कई पूर्व इंग्लिश खिलाड़ियों ने इसे खेल भावना के विपरीत बताया था जबकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने इसका समर्थन किया था.

एशेज सीरीज में 2-1 से आगे है मेहमान टीम

एशेज सीरीज में अब तक खेले गए तीनों टेस्ट मैच बेहद रोमांचक रहे हैं. पहले व दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी, जबकि तीसरे मुकाबले में मेजबानों ने जीत हासिल कर सीरीज को रोमांचक बना दिया है. वहीं चौथे टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले एक बार फिर बेयरस्टो के आउट होने को लेकर हुए विवाद पर बयानबाजी तेज हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

1 hour ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

2 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

2 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

3 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago