बिजनेस

HDFC जुटाएगी ₹8000 Cr, जानें कहां होगा इस रकम का इस्तेमाल

एचडीएफसी ( HDFC ) 8000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रहा है. रेगुलेटरी फाइलिंग से पता चला है कि कंपनी ये पैसा बॉन्ड के जरिए जुटाने जा रहा है. HDFC इन बॉन्ड्स को प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर लाएगा . ये खबर इसलिए जरूरी हो जाती है क्योंकि फिलहाल एचडीएफसी ( HDFC )  का एचडीएफसी बैंक के साथ मर्जर होने वाला है.  हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (HDFC) ने इसकी जानकारी रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है.

ये भी पढ़ें- जुलाई के महीने में मिल सकती है खुशखबरी !  सरकार फिटमेंट फैक्टर पर कर रही है विचार

क्या होगा इश्यू का साइज-

कंपनी 3000 करोड़ रुपए बेस साइज के अनसिक्योर्ड रिडिमेबल नॉन कंवर्टिबल डिबेचर्स लाएगी और ओवर सब्सिक्रिप्शन की सूरत में 5000 करोड़ रूपए के एक्स्ट्रा बांड्स भी लाए जा सकेंगे. आपको मालूम हो कि सोमवार 15 मई को ये बॉंड इश्यू बंद कर दिया गया है और साथ ही साथ इस पर सालाना 7.70 का कूपन फिक्स किया गया है. आपको मालूम हो कि कूपन बॉंड्स पर दिया जाने वाला ब्याज होता  है. जो सालाना दर से चुकाया जाता है साथ ही इसको डेट इश्यू से लेकर मैच्योरिटी के टाइम पीरियड तक चुकाया जाता है.

ये भी पढ़ें- PhonePe से डील टूटने के 2 महीने बाद ZestMoney फाउंडर्स का कंपनी से इस्तीफा

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि HDFC से जुड़ी ये कबर इसलिए बड़ी है क्योंकि कंपनी का HDFC BANK के साथ विलय होने वाला है. उम्मीद की जा रही है कि जून 2023 तक ये मर्जर पूरा हो जाएगा. इस मर्जर के बाद से HDFC बैंक के कर्जदाता से लेकर जमाधारकों तक के लिए कई बदलाव होंगे. आपको मालूम हो कि HDFC बैंक के पास फिलहाल 21 लाख से ज्यादा जमाधारक हैं. बड़ी बात ये है कि मर्जर का असर इन सभी पर होगा. दरअसल मर्जर के बाद कई नियमों में बदलाव होगा जिसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा. लोन लेने वाले ग्राहकों से लेकर सेविंग अकाउंट, सैलरी अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट वाले कस्टमर्स के ऊपर भी इसका असर देखने को मिलेगा.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

‘सपनों की रानी’ के प्यार में बर्बाद हुआ ब्राजीलियाई आशिक, 2,000 KM दूर जाकर खुला खौफनाक राज; देखें VIDEO

AI Love Scam: एक वर्चुअल एआई हसीना का झूठा वादा और प्यार में अंधा हुआ…

27 minutes ago

राजनाथ सिंह से लेकर अमित शाह तक… जानिए देश के नेताओं ने कैसे दी महानवमी की बधाई?

नवरात्र के नौवें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से…

28 minutes ago

ट्रंप के ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब’ की आहट!12 देशों में एडवाइजरी जारी, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी होने…

52 minutes ago

रामायण की कितनी कहानियां? आनंद नीलकंठन की किताब बताती है, हर दौर में बदलती रही इस महाकाव्य की दुनिया

आनंद नीलकंठन की किताब विविध रामायण, विविध पाठ बताती है कि रामायण सिर्फ एक कहानी…

52 minutes ago