देश

शाहजहांपुर में यौन उत्पीड़न होने से छात्राओं ने स्कूल जाना किया बंद

उत्तर प्रदेश के एक सरकारी स्कूल में 15 छात्राओं के यौन उत्पीड़न व आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अधिकांश छात्राओं ने स्कूल आना बंद कर दिया है. सूत्रों ने कहा कि शाहजहांपुर के ददरौल ब्लॉक के उक्त स्कूल में उपस्थिति 35 प्रतिशत से कम हो गई है. आरोपी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर मोहम्मद अली स्कूल में नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करता था.

कई आपत्तिजनक वस्तुएं

स्कूल के शौचालय में कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली थीं. 13 मई को मामला सामने आने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. विरोध करने वाले माता-पिता ने कहा कि अगर उनकी लड़कियों ने खुलकर बात नहीं की होती तो यौन उत्पीड़न जारी रहता. मामले का संज्ञान लेते हुए ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई शुरू की. इस संबंध में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रधानाध्यापक अनिल कुमार और सहायक शिक्षक साजिया पर मामला दर्ज किया गया है.

छात्राओं को स्कूल आने में डर

इस घटना पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कुमार गौरव ने कहा, 50 छात्राओं सहित 112 विद्यार्थियों में से केवल 35 प्रतिशत सोमवार को उपस्थित हुए. यह स्पष्ट है कि घटना के बाद छात्राओं को स्कूल आने में डर लगने लगा है. उन्होंने कहा, विभाग विद्यार्थियों और अभिभावकों की काउंसलिंग सुनिश्चित करेगा, क्योंकि जब तक हम उनके बीच विश्वास बहाल करने में सक्षम नहीं होंगे, तब तक विद्यार्थियों की संख्या में सुधार नहीं होगा. हमें अपने शिक्षकों को भी संवेदनशील बनाना होगा.

माता-पिता के विश्वास को ठेस

इसी तरह ग्राम प्रधान रामपाल ने कहा, इस घटना ने माता-पिता के विश्वास को ठेस पहुंचाई है. हम सभी शिक्षण संस्थानों को छात्रों के लिए एक सुरक्षित स्थान मानते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से, कुछ शिक्षकों ने स्कूल को शर्मसार कर दिया, इसलिए माता-पिता अपने बच्चों को भेजने में अनिच्छुक हैं. एक अभिभावक ने कहा, इस भयानक घटना से गुजरी कुछ लड़कियां स्कूल जाने से हिचक रही हैं. शिक्षक के दुराचार ने उन्हें तोड़ दिया है. उन्हें इससे उबरने में कुछ समय लगेगा.

बालिका विद्यालयों में जल्द ही एक महिला कर्मचारी

इस बीच, स्कूली शिक्षा, उत्तर प्रदेश के महानिदेशक, विजय किरण आनंद ने कहा, ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए, उत्तर प्रदेश के सभी 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में जल्द ही एक महिला कर्मचारी होगी. प्रदेश के मंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

– आईएएनएस

Satwik Sharma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

2 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

3 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago