देश

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक के नतीजों ने बदला विपक्ष का सुर, CM ममता बनर्जी समेत कई बड़े नेताओं ने कहीं बड़ी बातें, मजबूत स्थिति में कांग्रेस

Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल करके न सिर्फ बीजेपी का मात दी है, बल्कि उसने खुद को एक मजबूत स्थिति वापस लाकर खड़ा कर दिया है. पार्टी को लंबे समय बाद किसी बड़े राज्य में शानदार जीत हासिल हुई है. इससे कांग्रेस का देश में बीजेपी के खिलाफ आत्मविश्वास बढ़ा है और पार्टी ने इसका श्रेय कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिया है. दक्षिण भारत में मिली इस जीत ने कांग्रेस को फिर विपक्षी एकता के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया है. 2024 के लोकसभा चुनाव में मजूबत बीजेपी को रोकने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट होने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में कांग्रेस एक बार फिर मजबूत दिखाई दे रही है.

कर्नाटक में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत पर कई विपक्ष के बड़े नेताओं का कहना है कि अब बीजेपी के अंत की शुरुआत हो चुकी है. ममता बनर्जी ने कहा, यह साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के अंत की शुरूआत है. कर्नाटक के बाद छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा.

ममता ने विपक्षी एकजुटता पर क्या कहा

सोमवार को सीएम ममता बनर्जी ने  “मैं शुरुआत से मैं कह रही थी कि संबंधित क्षेत्रों में ताकत रखने वाले दलों को वहां सीधे भाजपा का मुकाबला करना चाहिए. जैसे दिल्ली में आप, बिहार में राजद-जद-यू, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और तमिलनाडु में द्रमुक-कांग्रेस और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस. हमने कर्नाटक में कांग्रेस का समर्थन किया था, अब उन्हें पश्चिम बंगाल में भी हमारे साथ वैसा ही करना चाहिए. यह सही नहीं है कि कर्नाटक में वे हमारे समर्थन का आनंद लेंगे और पश्चिम बंगाल में हमारा विरोध करेंगे”.

यह भी पढ़ें-  Jammu and Kashmir: ‘द केरल स्टोरी’ की तारीफ करने पर 2 गुटों में झड़प, पांच मेडिकल के छात्र घायल, महबूबा मुफ्ती ने सरकार पर बोला हमला

तमाम विपक्ष के नेताओं ने बीजेपी पर कसा तंज

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत को संजय राउत ने विपक्ष की जीत बताई. उन्होंने कहा कर्नाटक तो झांकी है, अभी पूरा हिंदुस्तान बाकी है. राउत ने आगे कहा कि साथ ही कहा कि महाविकास अघाड़ी में आंतरिक रूप से कोई गलतफहमी नहीं है और न कोई मतभेद है. हम 2024 के लिए एकजुट हैं. वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी चीफ नवीन पटनायक ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पटनायक ने कहा, ‘सिंगल या डबल इंजन की सरकार कोई मायने नहीं रखती, बल्कि सुशासन ही किसी पार्टी को जिताने में मदद करता है.’

‘कर्नाटक के नतीजों से सभी को एक संदेश मिला है’

NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि कर्नाटक के नतीजों से सभी को एक संदेश मिला है और सभी विपक्षी पार्टियों को एक रास्ता दिखाया है. साथ ही उन्होंने कहा कि कर्नाटक जैसी स्थिति अन्य राज्यों में पैदा करने की जरूरत है. वहीं जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने भी कर्नाटक में बीजेपी की हार पर करारा तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की हार ‘उम्मीद की एक किरण है’.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

3 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

3 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

3 hours ago