देश

क्या सीमा हैदर का है पाकिस्तानी खुफियां एजेंसी ISI से कनेक्शन ? यूपी ATS ने ग्रेटर नोएडा से कस्टडी में लिया, उठेगा पर्दा !

Seema Haider Detain: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को यूपी एटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (UP ATS) ने हिरासत में लिया है. यूपी एटीएस की टीम ग्रेटर नोएडा के गांव रबूपुरा पहुंची थी. इसके बाद वह सीमा हैदर को अपने साथ लेकर चली गयी. इससे पहले पाकिस्तानी महिला को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही थीं. वहीं जांच एजेंसियों को भी उन पर शक हो रहा है कि वह कहीं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के टच में तो नहीं है. या उनका भारत में आने का कोई और मकसद तो नहीं है. इन्हीं सवालों को लेकर यूपी एटीएस समेत कई जांच एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं. उनके फोन डिटेल की भी जांच की जा रही है.

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर आखिर तीन देशों की सरहदों को पार करके भारत आयी हैं. उनके पहले पाकिस्तान से दुबई, फिर नेपाल और उसके बाद काठमांडू से ग्रेटर नोएडा आने को लेकर जांच में जुटी यूपी एटीएस की कार्रवाई के बाद मामला एक बार फिर गरमा गया है.

परिजनों का पाकिस्तानी सेना से संबंध

सीमा हैदर से ग्रेटर नोएडा  से हिरासत में लेने के बाद यूपी एटीएस ने पूछताछ शुरू कर दी है. खबरों के मुताबिक सीमा हैदर के परिवार के संबंध पाकिस्तानी सेना से होने का खुलासा हुआ है, जिसके बाद मामला और गरमागया है. सीमा के चाचा का पाकिस्तानी आर्मी में सूबेदार होने का पता चला है वहीं उसका भाई भी पाकिस्तानी सेना में है. इसके बाद से कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए हैं कि कहीं सीमा हैदर का झुकाव भी कहीं आईएसआई की तरफ तो नहीं. इसी सिलसिल में यूपी एटीएस सीमा हैदर से पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें-  Watch: ग्रेटर नोएडा में टोल मांगने पर भड़की कार सवार महिला, टोल बूथ में घुसकर कर्मचारी को पीटा, दी गालियां

सचिन के घर में सन्नाटा

वहीं प्रेमी सचिन मीणा के घर से सीमा हैदर को एटीएस द्वारा उठाने के बाद से घर में सन्नाटा पड़ गया है. सचिन के परिजनों ने अपने के सभी दरवाजे बंद कर लिये हैं. कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है. इसके अलावा किसी को भी घर के अंदर जाने की इजाजत नहीं है. यूपी एटीएस की कार्रवाई के बाद सीमा

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

3 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

3 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

3 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

4 hours ago