बिजनेस

भारत अब 7वां सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय विमानन बाजार, 2030 तक यहां हवाई यात्रियों की क्षमता बढ़कर हो जाएगी 300 मिलियन- सिंधिया

Air Passenger Traffic in India: भारत में हवाई सफर करने वालों की संख्‍या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. बीते एक दशक में, यहां घरेलू हवाई यातायात 6 करोड़ से बढ़कर 14.5 करोड़ यात्रियों वाला हो गया है. पिछले पिछले साल यह आंकड़ा 15.2 करोड़ तक पहुंच गया. इसी के साथ हम दुनिया में 7वें सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय विमानन बाजार के रूप में उभर आए. और, अपनी घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षमताओं को मिलाकर हम दुनिया में 5वें स्थान पर आ गए हैं.

यह बयान है केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का. सिंधिया आज विंग्स इंडिया 2024 का उद्घाटन करने हैदराबाद पहुंचे थे. उन्‍होंने कार्यक्रम में घोषणा की कि भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 2030 तक सालाना 300 मिलियन तक पहुंचने का अनुमान है, जैसा कि 2023 में 153 मिलियन की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है. सिंधिया ने कहा- ‘हमने पिछले दस वर्षों में लगभग 15% की सीएजीआर (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) का पाई है. अब 2030 तक हम 30 करोड़ घरेलू विमानन बाजार बनने के लक्ष्य पर हैं, जिसका मतलब है हमारे मौजूदा स्तर से दोगुना.’

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा- अब हमारा संकल्‍प है कि हम दुनिया के पांचवें सबसे बड़े घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन बाजार से आगे बढ़ेंगे…और तीसरे सबसे बड़े घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन बाजार के रूप में सामने आएंगे.

यह भी पढ़िए: इंडिया में फ्लाइट्स लेट होने पर DGCA का सख्त एक्शन, एयर इंडिया-स्पाइसजेट पर 30-30 लाख का जुर्माना

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

3 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

4 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

4 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago