दुनिया

एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों में टकराव बढ़ा, दावोस बैठक के बीच स्वदेश लौटेंगे पाक पीएम

Pakistan Air Strike In Iran Baloch Militants: पाकिस्तान की ओर से ईरान पर एयर स्ट्राइक के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. इसके साथ ही ईरान ने तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है. ईरान ने मंगलवार 16 जनवरी को बलूचिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी. इसके बाद से दोनों देशों के रिश्ते खराब हैं. पाकिस्तान ने आज यानी 18 जनवरी को सुबह ऑपरेशन ‘मार्ग बार सरमाचर’ चलाया था. हमले के बाद पाकिस्तान ने दावा किया उसने इस हमले कई आतंकियों को ढेर किया है.

यह भी पढ़ेंः अदन की खाड़ी में एक और जहाज पर ड्रोन हमला, 9 भारतीय सवार, नेवी ने वाॅरशिप भेजा

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि उसने ईरान में पहले से सक्रिय आतंकियों को समाप्त करने के लिए ईरान से बातचीत की थी. लेकिन ईरान ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद हमने ईरान में पाकिस्तानी मूल के आतंकियों के खात्मे के लिए बड़े पैमाने पर यह कार्रवाई की है. यह राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए की गई है.

पाकिस्तान ने जताया था विरोध

ईरान की समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार ईरान ने मंगलवार को जैश उल अदल के ठिकानों को निशाना बनाया था. इन ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन हमले के जरिए नष्ट कर दिया गया था. हमले के बाद एयर स्ट्राइक पर पाकिस्तान ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत के कई माध्यम होने के बावजूद ईरान ने यह कार्रवाई की है. ईरान ने पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन किया है जो कि स्वीकार्य नहीं है.

यह भी पढ़ेंः Mahua Moitra: नोटिस मिलने के बाद हाई कोर्ट पहुंचीं TMC नेता महुआ मोइत्रा, बंगला खाली कराने पर अड़ा संपदा निदेशालय

ईरान ने हमले के बाद पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी को तलब किया है. उधर पाकिस्तान के केयरटेकर पीएम दावोस में चल रही विश्व इकोनाॅमिक फोरम के बीच में ही स्वदेश लौट रहे हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

29 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

31 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

1 hour ago