बिजनेस

उभरते बाजारों में उथल-पुथल के बीच भारतीय बाजार सुरक्षित आश्रय के रूप में उभरेगा: Geoff Dennis

दक्षिण कोरिया (South Korea) इन दिनों राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है. बीते दिनों इस देश में मार्शल लॉ (Martian Law) लागू किया गया और फिर उसे हटा भी दिया गया. अब महाभियोग की खबरें आ रही हैं, दक्षिण कोरिया में केंद्रीय बैंक की असाधारण आम बैठक के संबंध में बहुत कुछ चल रहा है.

इस बीच यह सवाल उठता है कि क्या भारत उन सुरक्षित पनाहगाहों में से एक है, जहां राजनीतिक स्थिरता है, जहां आर्थिक स्थिरता है, जब चीन, दक्षिण कोरिया, पश्चिम एशिया अन्य देश भी तमाम तरह के उथल-पुथल के दौर से गुजर रहे हैं.

दक्षिण कोरिया की घटना

इसे लेकर स्वतंत्र EM (Emerging Markets) टिप्पणीकार ज्योफ डेनिस (Geoff Dennis) कहते हैं, ‘हां, ऐसा ही है और मैंने हमेशा इस पर बहस की है. चाहे बाजार ऊपर जा रहे हों या नीचे, मुझे लगता है कि सापेक्ष रूप से भारत एक अच्छी जगह है. मेरा मतलब है, दक्षिण कोरिया में ये घटनाएं स्पष्ट रूप से असाधारण हैं और पूरी तरह से अप्रत्याशित हैं. किसी ने भी इनके आने की कल्पना नहीं की थी.’


ये भी पढ़ें: भारत में iPhone की बिक्री 2024 में 10 अरब डॉलर के पार; Samsung दूसरे नंबर पर


भारतीय बाजार विकल्प

उन्होंने कहा, ‘दक्षिण कोरिया इस साल बहुत कमजोर बाजार रहा है. EM इंडेक्स (Emerging Markets Index) में डॉलर के लिहाज से यह लगभग 19% नीचे है और इसलिए यह कोरियाई बाजार के लिए और भी ज्यादा दर्द का मामला है और हमें देखना होगा कि राजनीति कैसे आगे बढ़ती है. लेकिन यह निश्चित रूप से उन लोगों के लिए अच्छा नहीं है, जो कोरियाई बाजार में बॉटम फिशिंग के बारे में सोच सकते हैं. इसलिए एक हद तक यह भारतीय बाजार में मौजूद कुछ वैकल्पिक गुणों पर जोर देता है.’

भारत और चीन बेहतर

मालूम हो कि बॉट फिशिंग एक चलन है, जिसके उन शेयरों या अन्य वित्तीय परिसंपत्तियों को खरीदा जाता है, जिनके मूल्य में उल्लेखनीय गिरावट आई है. उन्होंने कहा, ‘मुझे अभी भी लगता है कि ​दक्षिण कोरिया में राजनीतिक अस्थिरता के बारे में पूरी अनिश्चितता को नियंत्रित किया जाएगा. कोई कारण नहीं है कि कोरिया में मार्शल लॉ की घोषणा का क्षेत्र के अन्य हिस्सों पर सीधा प्रभाव पड़े. और अगर आप क्षेत्र के बाकी हिस्सों को देखें, तो ताइवान जैसे बाजार और कुछ हद तक भारत और चीन 2024 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बने रहेंगे और मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि इस घटना के कारण इसमें बदलाव हो.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था: दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं…

45 seconds ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

4 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

56 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

2 hours ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

2 hours ago