देश

PM Kisan Yojana: फर्जी लाभार्थियों से वसूले ₹335 करोड़, सरकार ने संसद में कहा- जो लाभ के पात्र नहीं उनसे वापस ली राशि

PM Kisan Yojana : केंद्र सरकार ने पीएम-किसान योजना के तहत गलत तरीके से लाभ लेने वाले गैर-किसानों और अयोग्य किसानों से ₹335 करोड़ की राशि वसूल की है. यह जानकारी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने संसद दी है. उन्होंने बताया कि योजना शुरू होने के बाद से अब तक 18 किश्तों में ₹3.46 लाख करोड़ की राशि किसानों को वितरित की जा चुकी है.

मालूम हो कि देश में पीएम-किसान योजना (PM-Kisan Programme) का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है. इस योजना के तहत, प्रत्येक पात्र किसान परिवार को ₹6,000 वार्षिक सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किश्तों में ₹2,000 के रूप में वितरित की जाती है. इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी, 2019 को हुई थी. लाभार्थियों की पहचान राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है और इसमें भूमि स्वामित्व और आय सीमा जैसी शर्तें शामिल हैं.

पीएम-किसान योजना की पात्रता-सत्यापन

शुरुआत में यह योजना एक भरोसेमंद पद्धति पर आधारित थी, जिसमें लाभार्थियों का पंजीकरण स्व-प्रमाणन के आधार पर किया गया था. बाद में योजना में पारदर्शिता लाने के लिए आधार कार्ड, भूमि रिकॉर्ड और आयकर डेटा के साथ लाभार्थियों का सत्यापन अनिवार्य किया गया. सरकार ने ई-केवाईसी और आधार आधारित पेमेंट को भी लागू किया.

फर्जी लाभार्थियों के खिलाफ उठे कदम

संसद सत्र के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने लोकसभा में बताया कि सरकार की ओर से कई तकनीकी सुधारों के बाद, फर्जी लाभार्थियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई. इस प्रक्रिया में गैर-किसानों, आयकरदाताओं, सरकारी कर्मचारियों और अधिक पेंशन पाने वालों को योजना से बाहर किया गया. उन्‍होंने कहा कि अब तक ₹335 करोड़ की राशि वापस ली जा चुकी है.

सरकार का दावा है कि इन उपायों से योजना में पारदर्शिता बढ़ी है और असली किसानों तक सहायता पहुंच रही है.

यह भी पढ़िए: 5वीं पास प्रेमचंद शर्मा अपने जैविक और हाईटेक खेती के मॉडल से उत्तराखंड में लाए ऐसा बदलाव, सरकार ने पद्मश्री से नवाजा

  • भारत एक्‍सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

13 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

14 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

25 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

33 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

1 hour ago