बिजनेस

भारत ने वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड 45 लाख पर्सनल कंप्यूटर का निर्यात किया: IDC

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने कैलेंडर वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में पर्सनल कंप्यूटर (PC) की रिकॉर्ड 44 लाख 90 हजार यूनिट का निर्यात किया, जिनमें डेस्कटॉप (Desktops), नोटबुक (Notebooks) और वर्कस्टेशन (Workstations) शामिल हैं, जो साल-दर-साल के लिहाज से 0.1 प्रतिशत अधिक है.

दूसरी तिमाही में शिपमेंट में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई जो 33 लाख 90 हजार यूनिट थी. तीसरी तिमाही में नोटबुक और वर्कस्टेशन श्रेणियों में क्रमश: 2.8 प्रतिशत और 2.4 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जबकि डेस्कटॉप श्रेणी में 8.1 प्रतिशत की गिरावट आई.

Premium Notebook की मांग

इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑनलाइन फेस्टिवल सेल ने प्रीमियम नोटबुक (1,000 डॉलर से अधिक) की मांग को बढ़ावा दिया, जो कि 7.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ साल दर साल बढ़ गई. तिमाही के दौरान HP इंक ने 29 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ बाजार का नेतृत्व किया तथा वाणिज्यिक और उपभोक्ता दोनों खंडों में क्रमश: 34.3 प्रतिशत और 24.8 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ शीर्ष स्थान पर रहा.


ये भी पढ़ें: भारत के वाणिज्यिक वाहन निर्माताओं को दूसरी छमाही में बिक्री में सुधार की उम्मीद


Lenovo 17.3 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि Dell और Acer दोनों 14.6 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर रहे. Asus 9.7 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ पांचवें स्थान पर रहा. पिछले साल की तुलना में कम इन्वेंट्री के कारण उसे 22.3 प्रतिशत की वार्षिक गिरावट का सामना करना पड़ा. हालांकि, उपभोक्ता खंड में Asus, HP के बाद दूसरे स्थान पर रहा.

PC शिपमेंट में उछाल

IDC India और साउथ एशिया के रिसर्च मैनेजर भरत शेनॉय ने कहा, ‘ई-टेल बिक्री, जो आमतौर पर अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में शुरू होती है, सितंबर के आखिर में शुरू हुई, जिससे पर्सनल कंप्यूटर के निर्यात में उछाल आया. ब्रैंड्स ने भारी छूट, कैशबैक और बंडल एक्सेसरीज देकर ई-टेल सेल का फायदा उठाया.’

उन्होंने कहा, ‘उनमें से कई ने अपने ब्रांड स्टोर और बड़े फॉर्मेट रिटेल स्टोर (एलएफआर) जैसे ऑफलाइन चैनलों में भी इसी तरह की कीमतें रखीं. इन विविध रणनीतियों का लाभ उठाकर, विक्रेता विभिन्न बाजार स्तरों तक पहुंचने में सक्षम हुए, जिससे अंतत: उपभोक्ता पर्सनल कंप्यूटर की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

20 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

26 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

31 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

38 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago