बिजनेस

Indigo Booking System में तकनीकी खराबी से यात्री परेशान, Airport पर लगी लंबी कतारें

Indigo Booking System: देशभर में एयरलाइन कंपनी इंडिगो की बुकिंग सिस्टम (Indigo Booking System) में शनिवार को तकनिकी खराबी आ गई, जिसके चलते इंडिगो की उड़ान और ग्राउंड सेवाएं प्रभावित हो गई हैं. बताया जा रहा है कि इंडिया में आई तकनीकी खराबी के कारण कई यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे और अपनी फ्लाइट नहीं पकड़ पाए. यही नहीं, कई यात्रियों को बुकिंग करने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ा है. इंडिगो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स अकाउंट के जरिए सेवाएं प्रभावित होने की जानकारी दी.

एयरलाइन कंपनी ने दी जानकारी

एयरलाइन कंपनी ने कहा, “हम वर्तमान में अपने नेटवर्क में अस्थायी रूप से सिस्टम स्लोडाउन का सामना कर रहे हैं, जिससे हमारी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम प्रभावित हो रहा है. हमारे ग्राहकों को वेटिंग समय में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें धीमी चेक-इन और हवाई अड्डे पर लंबी कतारें शामिल हैं.”

असुविधा के लिए खेद- इंडिगो

उन्होंने अगले पोस्ट में बताया कि हमारी एयरपोर्ट टीम हर किसी की सहायता करने और एक सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से समर्पित है. आश्वस्त रहें, हम जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं. इंडिगो ने आगे कहा, “हम इस दौरान हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं आपकी समझदारी तथा धैर्य के लिए हम आपकी सराहना करते हैं.”

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

वहीं, इंडिगो एयरलाइन में आई तकनीकी खराब के बाद सोशल मोडिया पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी. एक यूजर ने लिखा, “नए विमानों में निवेश करना अच्छा है, लेकिन ग्राउंड सेवाओं में सुधार के बारे में क्या ख्याल है. अतिरिक्त काउंटरों की आवश्यकता है, बुजुर्गों को परेशान होते देखना परेशान करने वाला है. कृपया डीजीसीए इस पर ध्यान दें.”

ये भी पढ़ें- अमेरिकी खुफिया एजेंसी के लिए करना चाहते हैं काम, तो करें अप्लाई, CIA ने निकाला भर्ती का विज्ञापन

बता दें कि अगस्त में देश में घरेलू यात्री हवाई यातायात 6 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) बढ़कर 1.30 करोड़ से अधिक हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो ने घरेलू क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखा और इसकी बाजार हिस्सेदारी 40 बीपीएस बढ़कर 62.4 प्रतिशत हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

6 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago