बिजनेस

अच्छे नतीजों के बावजूद Sun Pharma के शेयरों में कमजोरी, जानें डीटेल्स

Sun Pharma Q4 Results : सोमवार को Sun Pharma के शेयरों में कमजोरी देखी गई. ये कमजोरी इसलिए हैरान करने वाली थी क्योंकि कंपनी ने शुक्रवार को चौथी तिमाही के शानदार नतीजे पेश किये थे. साथ ही शेयर होल्डर्स के लिए भी डिविडेंड का ऐलान किया था. लेकिन सोमवार को 12:11 बजे Sun Pharma का शेयर प्राइस 1.22 फीसदी गिरकर 958.05 रुपये पर पहुंच गया.

रिजल्ट की बात करें तो मार्च तिमाही में सन फार्मा ने 1,984.5 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया है. एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 2,227.38 करोड़ रुपये का लॉस उठाया था. उस लिहाज से कंपनी घाटे से मुनापे में आई है. मार्च 2023 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 15.7 फीसदी बढ़कर 10,930.6 करोड़ रुपये रहा. EBITDA मार्जिन 25.6 फीसदी रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 24.8 फीसदी था. दमदार नतीजों के बाद कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है. इसके तहते फार्मा कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को हर शेयर 400% डिविडेंड को मंजूरी दी है.

ये भी पढ़ें- Maruti Brezza, Ertiga के लिए करना पड़ेगा इंतजार, अप्रैल -जून तिमाही में प्रोडक्शन कम रहने की आशंका

कितना डिविडेंट देगी कंपनी –

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक सन फार्मा ने 1 रुपए के फेसवैल्यू पर 4 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है. डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की 31वें AGM में मिलनी है. AGM की तारीख का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है. AGM में डिविडेंड को मंजूरी मिलते ही 30 दिन के भीतर ही रकम निवेशकों के खाते में आ जाएगी. उम्मीद थी कि कंपनी के शेयरों में सोमवार को तेजी देखने को मिनेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हालांकि 12 बजे की गिरावट के बाद शेयरों में रिकवरी दिखी. इंट्रा डे ट्रेडिंग के वक्त लगभग 2 बजे शेयर की कीमत 967 रूपए रिकॉर्ड की गई.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

32 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

49 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

10 hours ago