महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश (फोटो फाइल)
Weather Update: देश भर में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. कई राज्यों में आज झमाझम बारिश हुई. वहीं राजधानी दिल्ली में भी एक बार फिर से मौसम सुहाना हो गया है. रविवार शाम कुछ इलाकों में बूंदाबांदी तो कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. वहीं सोमवार को यह तेज बारिश में बदल गई. दोपहर के समय आसमान में काले बादल छा गए और मूसलाधार बरसात शुरू हो गई. बारिश का सिलसिला दो घंटों से जारी है. इसके अलावा एनसीआर में भी लगातार बारिश हो रही है. फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत कई कई जगहों पर मौसम खुशनुमा हो गया है.
वहीं लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर जल भराव हो गया है. दिल्ली में कई जगहों पर पानी भरने के वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं. इसके अलावा कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की भी समस्या देखने को मिल रही है.
बता दें कि मौसम विभाग ने ही बता दिया था कि आने वाले में देश के राज्यों में बारिश होने वाली है. विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ है. फिलहाल मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि इस हफ्ते नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. इस हफ्ते कभी तेज तो कभी हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. दिल्ली एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड होने का पूर्वानुमान जताया गया है. न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का मानना है कि आज आंधी के साथ बारिश आने की संभावना है. बताया जाता है कि 7 मई तक आंधी, बारिश, और हल्की बारिश होने का सिलसिला जारी रहेगा.
आसमान में बादलों के घंघोर छाने के कुछ समय बाद ही राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में झमाझम बारिश हो रही है. तापमान में गिरावट आ गई है. बारिश के साथ हवाएं भी चलने से मौसम एकदम ठंडा हो गया है. लोगों को गर्मी में सर्दी का अहसास हो रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि कल मंगलवार को भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने ही संभावना है. इसके अलावा मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में ओला गिरने की संभावना है.
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…
साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…
सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…
Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO…
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…