बिजनेस

Adani group: अडानी ग्रुप के कई शेयरों में शानदार तेजी, Adani Enterprises में 20% तक की तेजी

Adani group: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह के शेयर में लगातार  गिरावट देखने को मिल रही थी.  लगातार आठ कारोबारी  सत्रों से अडानी समूह के शेयरों में जारी गिरावट के बाद आज इंस कंपनी के शेयरों में शनदार रिकवरी देखने को मिली. आज ADANI  ENTERPRISES के शेयर में 20% की तेजी के साथ अपर सर्किट पर पहुंच गया.  खबर लिखे जान तक अड़ानी  ग्रुप के 8 शेयर  तूफानी तेजी  के साथ कारोबार कर रहे थे.

इन शेयरों में तूफानी तेजी

Adani Enterprises में आज 20% शानदार तेजी है और यह 1887 रुपये पर आ गया. हालांकि 1 महीने में यह 50% से ज्‍यादा कमजोर हुआ है. 1 साल के हाई 4190 रुपये से करीब 55% कमजोर हो चुका है. Adani Green Energy में आज 5 % की बढ़त देखने को मिल रही है और यह 930 रुपये पर पहुंच गया. 1 साल के हाई 3050 रुपये से करीब 70% कमजोर हो चुका है. Adani Ports में आज 10% तेजी है और यह टूटकर 596 रुपये पर आ गया. 1 साल के हाई 988 रुपये से करीब 40 फीसदी कमजोर हो चुका है.

Adani Wilmar Ltd में आज 5% अपर सर्किट लगा है. यह टूटकर 399 रुपये पर आ गया. 1 साल के हाई 878 रुपये से करीब 55 फीसदी कमजोर हो चुका है. NDTV में आज 5% का अपर सर्किट लगा है. यह 227 रुपये पर आ गया. 1 साल के हाई 573 रुपये से करीब 60% कमजोर हो चुका है.

इस बजह से चढ़े अडानी ग्रुप के शेयर

अडानी ग्रुप  के शेयरों में तेजी के पिछे कई कारण है. अडानी  ग्रुप ने लोन प्रीपेमेंड की घोषणा कर निवेशकों का भरोसा जीतने की कोशिश की है. अडानी ग्रुप ने सोमवार को ऐलान किया था कि वो कंपनीज के प्रमोटर्स लोन्स का प्रीपेमेंट तैयारी कर रहे है. अडानी समूह ने ऐलान किया कि वो अपने गिरवी रखे शेयरों को वापस छुड़ाने के लिए 1.11 अरब डॉलर के लोन्स का प्रीपेमेंट करेंगे.  इन लोन्स को  चुकाने की तारीख सितंबर 2024 है.

लंबा वक्त होने के बाग भी अडानी ग्रुप  ने इन्हें पहले चुकाने का ऐलान किया है.  इस प्रीपेमेंट के तहत ग्रुप ADANI PORTS ,  Adani Transmission और Adani Green Energy के गिरवी रखे शेयर छुड़ाएगा.  कही ना कही इस ऐलान के बाद निवेशकों को भरोसा अडानी समूह पर बढ़ा है. जिसका असर आज बाजार खुलने के बाद देखने को मिला.

सोमवार को Adani Transmission के नतीजे आए थे.  कंपनी के मुनाफे में 78% की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में Adani Transmission को 474.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. पिछले साल कंपनी का मुनाफा 267 करोड़ रुपये था. तीसरी तिमाही में Adani Transmission का रेवेन्यू 2623 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के इसी तिमाही से 16% अधिक है.

सुमित जोशी

Recent Posts

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

10 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

14 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

29 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

35 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

46 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

54 minutes ago