होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पिछले कुछ महीनों में ChatGPT ने लोगो के बीच काफी फेमस हुई है. लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया है. बता दें कि Microsoft के OpenAI ने इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित चैटबॉट को बनाया है. ChatGPT को नवंबर 2022 में पेश किया गया था. अपने रिलीज होने के बाद ही यह काफी वायरल हो गया है. फिलहाल खबर आ रही है कि गूगल भी अपने नए AI आधारित चैटबॉट को पेश करने वाली है. तो आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
Google पैरेंट अल्फाबेट अपने सर्च इंजन के साथ-साथ डेवलपर्स के लिए एक चैटबॉट और AI शुरू करने की योजना बनाई जा रही है, जो तकनीकी में एक नए बदलाव के साथ Microsoft के चैटबॉट को टक्कर दे सकता है. बता दें कि बीते सोमवार को अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक ब्लॉग पोस्ट करते हुए कहा कि वह एक AI आधारित चैटबॉट ला रहे है, जिसे बार्ड(Bard) नाम दिया गया है.
ये भी पढ़ें- Delhi Weather: जाने लगी सर्दी और बढ़ने लगा तापमान, 12 साल में पहली बार फरवरी में पारा 29 डिग्री पर पहुंचा
ChatGpt के इस बीच एक महीने में यूजर्स की संख्या 10 करोड़ हो गई है. बता दें कि लॉन्चिंग के बाद ChatGPT का नाम इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटौर रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से चलने वाला यह चैटबॉट यूजर के सवालों के जवाब देने में सक्षम है. यह Google की तरह किसी सवाल के जवाब में 10 लिंक नहीं बल्कि एक डिटेल में जवाब दे देता है.
ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में ChatGPT गूगल के वजूद को पूरी तरह खत्म करने वाला है. अपने ऊपर आने वाले इसी खतरे को दूर करने के लिए अब गूगल एआई का सहारा लेने वाली है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में गूगल कंपनी भी AI टेक्नॉलोजी से लैस एक नया चैटबॉट पेश करने वाली है.
ChatGPT में आपकी जरूरत के हिसाब से जवाब देने की क्षमता रखती है. यह आपके लिए लेख और निबंध भी लिखने का काम करता है चुटकुले और यहां तक कि कविता भी बन सकता है. Microsoft की निजी कंपनी OpenAI ने नवंबर के लास्ट में इसे जनता के लिए मुफ्त कर दिया है, लेकिन अब कंपनी ने यूएस यूजर्स के लिए 20 डॉलर (करीब 1,600 रुपये) के सब्सक्रिप्शन पर चैटजीपीटी प्लस सेवाएं शुरू करने जा रही हैं.
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…
Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…