बिजनेस

क्या बढ़ जाएगा इंडेक्स ट्रेडिंग के लिए टाइम? NSE के CEO आशीष चौहान ने की वकालत

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान ने ट्रेडिंग समय बढ़ाने की वकालत की है. एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंज मेंबर्स ऑफ इंडिया (एएनएमआई), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ब्रोकर्स फोरम, और कमोडिटी पार्टिसिपेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा बुलाई गई प्री-बजट बैठक में बोलते हुए, चौहान ने व्यापार निकायों से लंबे ट्रेडिंग समय बढ़ाने के उनके प्रस्ताव का समर्थन करने की अपील की.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के दाम स्थिर, फिर भी दिल्ली-एनसीआर में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें नए रेट

चौहान का क्या प्रस्ताव

चौहान ने कहा “अगर सिंगापुर और अमेरिका 16-18 घंटे काम कर सकते हैं तो भारत क्यों नहीं कर सकता है. हमारा देश एक बाजार के रूप में है, सिर्फ 6 घंटे और 15 मिनट के लिए काम करना यह कोई अच्छा विचार नहीं है. सिंगापुर के तेजी से विकास करने का हवाला देते हुए उन्होंने ट्रेडिंग समय बढ़ाने पर जोर दिया.

लंबे समय का क्या फायदा

बैठक में आशीष चौहान ने कहा कि लंबे समय तक काम करने से म्युचुअल फंड, बैंक और बड़ी इक्विटी वाली बीमा कंपनियां हेजिंग (Hedging) और लिक्विडिटी (Liquidity) प्रदान करने में सक्षम बनेंगी. अभी, कमोडिटी बाज़ार (Commodity markets) सुबह 9 बजे से रात 11:55 बजे तक 15 घंटे के लिए खुला रहता है और इक्विटी स्टॉक एक्सचेंज (Equity stock exchange) सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ट्रेडिंग की इजाजत देता हैं.

इंडेक्स ट्रेडिंग को लेकर समय बढ़ाने की बात ने ट्रेडर्स की उत्सुकता को बढ़ा दिया है. ट्रेडिंग समय को लेकर चर्चा पहले भी होती रही है. इसे लेकर ज्यादातर लोगों की राय है कि जिसतरह डाओ फ्यूचर्स वगैरह ट्रेड होते हैं, उसी पैटर्न में हमारी ट्रेडिंग का पैटर्न इंडेक्स में होना चाहिए. बाजार की समझ रखने वालों के मुताबिक, इससे यह फायदा होगा कि आप ग्लोबल मार्केट के हिसाब से चल पाएंगे. अचानक बाजार में कोई हरकत होने पर एंट्री और एग्जिट का टाइम मिल सकेगा.

Satwik Sharma

Recent Posts

SP अंकिता शर्मा पर चला PHQ का चाबुक, हर्ष फायरिंग पर पड़ी भारी

PHQ Notice To IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा का…

18 minutes ago

एपस्टीन मामले पर गरमाई राजनीति: युवा कांग्रेस ने दिल्ली में किया उग्र प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन…

24 minutes ago

नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा; 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे आएगा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है,…

30 minutes ago

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

44 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

49 minutes ago