बिजनेस

Elon Musk: ट्विटर के CEO पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं एलन मस्क, बताया कब छोड़ देंगे सीईओ की कुर्सी

Elon Musk: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क (Elon Musk) ने एक पोल के जरिए लोगों से पूछा था कि क्या उन्हें ट्विटर के प्रमुख का पद छोड़ देना चाहिए. अप्रत्याशित रूप से पोल में हिस्सा लेने वाले 57.5 फीसदी यूजर्स ने कहा था कि उन्हें सीईओ का पद छोड़ देना चाहिए. इसके बाद से सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मस्क का अगला कदम क्या होगा. वहीं, इस पोल के बाद मस्क ने ऐलान किया है कि जैसे ही उन्हें CEO के पद के लिए कोई मिल जाएगा, वह इस्तीफा दे देंगे. मस्क के इस ट्वीट के बाद कयासों का दौर जारी है कि उन्होंने इस्तीफा दिया तो ट्विटर का अगला सीईओ कौन होगा.

ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा देना चाहिए या नहीं, मस्क के इस पोल के नतीजों के बीच रिपोर्ट्स आईं है कि वह कथित तौर पर माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के लिए नए CEO की तलाश कर रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि सक्रिय रूप से वह रिप्लेसमेंट की तलाश कर रहे थे. हाल ही में एलन मस्क ने कहा था कि अमेरिकी सरकार ने जनता से सेंसर की जानकारी के लिए ट्विटर को लाखों डॉलर का भुगतान किया था.

दूसरी तरफ, अपने खुद के ट्विटर पोल के नतीजों के विपरीत आने के बाद नाराज मस्क ने फैसला किया कि उन्हें सीईओ नहीं होना चाहिए. हालांकि, मस्क ने मंगलवार को कहा कि आगे से केवल ब्लू टिक वाले यूजर्स ही उनके द्वारा चलाए गए पोल में वोट कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें: Twitter सीईओ के पद से इस्तीफा देंगे Elon Musk? पोल कर पूछा सवाल

खुद का चलाया पोल हार गए थे मस्क

मस्क के ट्विटर पोल के नतीजों के मुताबिक, 57.5 प्रतिशत लोग चाहते थे कि वह माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के सीईओ का पद छोड़ दें. जबकि, 42.5 फीसदी मस्क को ट्विटर के सीईओ के रूप में देखना चाहते हैं. मस्क ने पिछले महीने ही कहा था कि वह किसी भी कंपनी के सीईओ नहीं बनना चाहते, चाहे वह टेस्ला हो या ट्विटर. माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म की कमान संभालने के बाद से एलन मस्क किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी नई पॉलिसी तो कभी कर्मचारियों को निकालने को लेकर वह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

2 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

23 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

52 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

2 hours ago