बिजनेस

RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 8% रहने का अनुमान , जानें MPC मीटिंग के बड़े फैसले

RBI MPC Meeting : RBI की तीन दिवसीय MPC मीटिंग ज खत्म हो गई. सभी की निगाहें इस बात पर टिकी थी कि रेपो रेट को लेकर केंद्रीय बैंक क्या फैसला लेगा. आखिरकार RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी पर फैसला सुना दिया है. 6 सदस्यों की कमिटी में सभी सदस्यों ने रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला किया है. जिसका मतलब है कि रेपो रेट फिलहाल 6.5 फीसदी पर बरकरार रहेगा. हालांकि, गवर्नर ने महंगाई के कम होने की बात कही है लेकिन साथ ही उन्होने इसको अभी भी चिंता का विषय बताया है.

आपको मालूम हो कि रिजर्व बैंक मई 2022 से अब तक रेपो रेट में 2.5 फीसदी का इजाफा कर चुकी है. हालंकि अप्रैल, 2023 में हुई मीटिंग में भी बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था.

ये भी पढ़ें- BSE ने अडाणी के 4 शेयरों पर बढ़ाई सर्किट लिमिट, जाने क्या है शेयर्स का हाल

इसके अलावा आरबीआई (RBI ) ने जीडीपी ग्रोथ ( GDP Growth ) पर भी अपना अनुमान जारी किया है. आरबीआई ( RBI ) ने जीडीपी ग्रोथ ( GDP Growth Rate ) का अनुमान जारी करते हुए वित्तीय वर्ष 2024 के लिए केंद्रीय बैंक ने रियल जीडीपी 6.5 फीसदी रहने का अनुमान दिया है. जबकि इसी साल की पहली तिमाही में रियल जीडीपी (Real GDP) ग्रोथ 8 फीसदी रहने का अनुमान है.

चारो तिमाहियों में कैसा रहेगा GDP का हाल-

  • पहली तिमाही में रियल जीडीपी ग्रोथ (GDP Growth) 8 फीसदी रहने का अनुमान है.
  • दूसरी तिमाही में ये अनुमान 6.5 फीसदी रहने का है.
  • तीसरी तिमाही में जीडीपी का अनुमान 6 फीसदी रहने का है.
  • चौथी तिमाही में रियल जीडीपी ग्रोथ 5.7 फीसदी रहने का अनुमान

मंहगाई पर क्या बोले गवर्नर-

देश की महंगाई पर बात करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ( RBI Governor Shaktikanta Das ) ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में इंफ्लेशन रेट के 5.1 फीसदी रहने का अनुमान दिया है. हांलांकि महंगाई में कमी ने  बात उन्होने स्वीकारी लेकिन साथ ही ये भी कहा कि महंगाई चिंता का विषय है .  इसके साथ ही हर तिमाही के अनुमान पर बात करते हुए  FY23-24 की पहली तिमाही में ये 4.6 फीसदी, दूसरी तिमाही में 5.2 फीसदी, तीसरी तिमाही में 5.4 फीसदी और चौथी तिमाही में यह 5.2 फीसदी रहने का अनुमान दिया है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

3 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

7 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

34 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

37 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago