बिजनेस

RBI का बड़ा ऐलान! बैंक भी जारी कर सकेंगे फॉरेक्स रुपे कार्ड

Forex RuPay Card:  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने गुरूवार को MPC Meeting से जुड़े फैसलों को सार्वजनिक किया. RBI ने इसके साथ ही रुपे कार्ड (RuPay Card) को लेकर क बड़े फैसले का ऐलान किया. RBI  ने भारत में बैंकों द्वारा एटीएम ( ATM), POS मशीनों और विदेशों में व्यापारियों के उपयोग के लिए रुपे प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड (RuPay Prepaid Forex Card) जारी करने को लेकर मंजूरी दे दी है. इसके साथ केंद्रीय बैंक ने RuPay डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड को भारत सहित विश्व स्तर पर उपयोग करने की भी अनुमति देने की घोषणा की है. सरकार के इस फैसले से रुपे कार्ड पूरी दुनिया में जाना जाएगा साथ ही इसकी स्वीकार्यता भी बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें- Facebook-Instagram पर मुफ्त में नहीं मिलेगा ब्लू टिक, जानें कितना पैसा देना होगा

RBI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है, “भारत में बैंकों द्वारा जारी किए गए RuPay डेबिट और क्रेडिट कार्डों को अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के साथ बाइलेटरल अरेंजमेंट और इंटरनेशनल कार्ड स्कीम्स आदि के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्वीकृति प्राप्त हुई है. विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए पेमेंट ऑप्शन को बढ़ाने के लिए इसे जारी करने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है.”

ये भी पढ़ें- RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 8% रहने का अनुमान , जानें MPC मीटिंग के बड़े फैसले

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि फोरेक्स रुपे कार्ड एक तरह का Prepaid कार्ड है. इसका इस्तेमाल लोग फॉरेन ट्रिप्स पर कर सकते हैं. ऐसे लोग जो अक्सर विदेश जाते हैं या विदेशों में पढ़ाई कर रहे हैं और बिजनेसमैन्स के लिए ये कार्ड बेहद काम का साबित होगा.

वैश्विक स्वीकार्यता बढ़ाने में मिलेगी मदद-

RBI का ये कदम रुपे कार्ड की स्वीकार्यता को विश्वस्तर पर लाने में मदद करेगा. इससे पहले भी आरबीआई ने अपने पेमेंट विजन डॉक्यूमेंट 2025 में इस कार्ड की पहुंच और स्वाकार्यता बढ़ाने के लिए  रूपरेखा तैयार की है. यहां तक की सरकार ने नेपाल, भूटान, संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर के साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय कार्ड योजनाओं के साथ को-ब्रांडिंग के बिना रुपे कार्ड स्वीकार करने के व्यवस्था की है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

34 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago