अदाणी ग्रुप के APSEZ के प्रबंध निदेशक करण अदाणी.
APSEZ Managing Director Karan Adani: अडानी ग्रुप ने सोमवार को ऐलान किया कि समूह द्वारा अगले पांच वर्षों में राजस्थान में कई बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में 7.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा.
अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन्स (एपीएसईजेड) के प्रबंधक निदेशक, करण अडानी ने कहा कि राज्य में ग्रुप द्वारा चार नए सीमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे.
करण अडानी ने ‘राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर्स समिट 2024’ के दौरान कहा कि अडानी ग्रुप राजस्थान में अलग-अलग सेक्टर में 7.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा. इस निवेश का 50% हिस्सा अगले पांच साल में लगाया जाएगा. इसमें ग्रीन एनर्जी इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा. इसके अलावा जयपुर एयरपोर्ट पर भी विश्वस्तरीय विकास कार्य किए जाएंगे.
उन्होंने आगे कहा कि हम यहां दुनिया का सबसे बड़ा इंटीग्रेडेट ग्रीन एनर्जी इकोसिस्टम बनाने की योजना बना रहे हैं, जिसमें 100 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी, 2 मिलियन टन हाइड्रोजन और 1.8 गीगावाट पंप हाइड्रो स्टोरेज शामिल है. ये निवेश राजस्थान में बड़ी संख्या में ग्रीन एनर्जी सेक्टर में नौकरियां पैदा करेंगे.
अडानी ग्रुप जयपुर में एयरपोर्ट के डेवलपमेंट में भी अहम भूमिका निभाएगा. इससे राज्य की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और एक निवेश डेस्टिनेशन के रूप में राजस्थान की छवि में सुधार होगा.
करण अडानी ने आगे कहा कि वे राजस्थान में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क और आईसीडी भी विकसित करेंगे, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा.
शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में करण अडानी ने राजस्थान के प्रति समूह की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता व्यक्त करते कहा कि राज्य अपनी समृद्ध विरासत, प्राकृतिक संसाधनों और बढ़ते निवेशक विश्वास के कारण तेजी से विकास के लिए तैयार है.
भारत मौजूदा समय में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. पिछले एक दशक में आर्थिक तौर पर देश का काफी विकास हुआ है. इस दौरान जीडीपी दोगुनी हुई है और निर्यात में भी बढ़ोतरी देखी गई है.
कोलियर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक भारत द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर में 143 लाख करोड़ रुपये निवेश किए जा सकते हैं.
World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…