लाइफस्टाइल

क्या हैं Bleeding Eye Virus? जिसे लेकर 17 देशों में जारी हुई चेतावनी. यहां जानें इसके लक्षण

Bleeding Eye Virus Symptoms: दुनिया भर के कई देशों में ब्लीडिंग आई वायरस (Bleeding Eye Virus) के मामलों में तेजी आई है, जिससे लोगों के बीच चिंता का माहौल है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस खतरनाक वायरस से अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है और कई अन्य को संक्रमित भी कर चुका है. इस वायरस से प्रभावित होने पर लोगों की आंखों से अचानक खून बहने लगता है, और इसी कारण इसे ब्लीडिंग आई वायरस कहा जाता है. आइए जानते हैं कि यह वायरस क्या है और इसके अन्य लक्षण क्या हो सकते हैं.

ब्लीडिंग आई वायरस क्या है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मारबर्ग वायरस (Marburg Virus) इबोला वायरस (Ebola Virus) परिवार का सदस्य है और यह एक बेहद गंभीर बीमारी है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह वायरस लंबे समय तक गुफाओं या खदानों में रहने से फैल सकता है, जहां चमगादड़ों की बड़ी संख्या होती है. मारबर्ग वायरस, जिसे पहले मारबर्ग हेमरेजिक फीवर (Marburg Hemorrhagic Fever) कहा जाता था, इंसानों में एक अत्यधिक खतरनाक और जानलेवा बीमारी उत्पन्न करता है. यह वायरस संक्रमित लोगों के शरीर के तरल पदार्थ, सतहों और सामग्रियों के सीधे संपर्क से मनुष्यों में फैलता है.

इसके लक्षण क्या होते हैं?

मारबर्ग वायरस के लक्षण आम तौर पर 21 दिनों के भीतर दिखने लगते हैं. यह बीमारी अचानक शुरू होती है और सबसे पहले तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द और शरीर में दर्द महसूस होने लगता है. तीसरे दिन दस्त, पेट में दर्द, ऐंठन, मिचली और उल्टी जैसे लक्षण हो सकते हैं. कई मामलों में, आंखों, नाक या मुंह से खून निकलने की समस्या भी हो सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ मामलों में यह लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन गंभीर स्थिति में खून बहने के लक्षण आमतौर पर 5 से 7 दिनों के भीतर नजर आते हैं. अगर स्थिति गंभीर हो, तो इससे जान भी जा सकती है, क्योंकि गंभीर मामलों में रक्तस्राव के लक्षण दिखाई देते हैं.

ये भी पढ़ें: बोतलबंद या Mineral Water पी रहे हैं तो हो जाएं सावधान, FSSAI ने ‘उच्च जोखिम वाले खाद्य श्रेणी’ में रखा

बचाव के उपाय

वर्तमान में मारबर्ग वायरस के इलाज या टीके का कोई प्रमाणित उपचार उपलब्ध नहीं है, हालांकि कुछ संभावित टीके और उपचार अभी परीक्षण के चरण में हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, इस वायरस से बचाव के लिए संक्रमण वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें, मास्क पहनें और हाथों को बार-बार धोएं. इसके अलावा संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने से बचें. इन सावधानियों के जरिए आप इस वायरस से बचाव कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

3 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

10 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

12 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

16 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

19 minutes ago

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

27 minutes ago