उत्तर प्रदेश

UP में मंगेश यादव के बाद अब अजय का एनकाउंटर, सुल्तानपुर लूटकांड में था 1 लाख का इनाम

Sultanpur Loot Case: गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में ज्वैलरी शॉप लूटकांड में शामिल एक और बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी अजय यादव घायल हुआ है. उसके पैर में गोली लगी है. हालांकि, फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि इससे पहले लूटकांड में शामिल अरोपी मंगेश यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था.

सुल्तानपुर में कब हुई थी डकैती

बता दें कि सुल्तानपुर में ज्वैलरी शॉप में हुई डकैती मामले में अब तक पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, उन पर एक-एक लाख के इनाम थे. इससे पहले एक आरोपी मंगेश यादव को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था. बीते 28 अगस्त को बदमाशों ने ठठेरी बाजार स्थित आभूषण दुकान में डकैती की थी. गिरफ्तार बदमाशों में दुर्गेश सिंह, अरविंद यादव, विवेक सिंह, अजय यादव और विनय शुक्ला शामिल हैं.

हीरे जड़े सोने के जेवरात बरामद

बदमाशों के पास से आभूषण दुकान में लूटे गये 2 किलो 700 ग्राम हीरे जड़े सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं. इसके अलावा डकैती कांड में बदमाशों ने जिस बोलेरो गाड़ी को बैकअप में रखा था उसे भी बरामद किया गया है. गाड़ी का मालिक त्रिभुवन कोरी को पहले हुए मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है.

दिनदहाड़े हुई थी डकैती

बताता चलें कि यूपी के सुल्तानपुर में बीते 28 अगस्त को ठठेरी बाजार स्थित ओम् ऑर्नामेंट नामक दुकान में कुछ नकाबपोश और हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की थी. उस वक्त हथियार के बल पर दुकानदार और वहां मौजूद अन्य लोगों को बंधक बनाकर डकैती की गई थी. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

24 minutes ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

32 minutes ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

34 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

53 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

57 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

1 hour ago