Stock market close: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन SVB बैंक के डूबने की खबर पूरे एशियाई बाजार में दिखाई दी. भारतीय बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए. सोमवार को सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ खुला लेकिन कुछ ही मिनटों में हरे निशान पर कारोबार करने लगा. 11 बजने के बाद बाजार में गिरावट का दौर शुरू हुआ और सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी 5 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी 259 अंक गिरकर 17,154 पर, निफ्टी बैंक 920 अंक गिरकर 39,565 पर और सेंसेक्स 897 अंक गिरकर 58,238 पर बंद हुआ. निफ्टी के 50 शेयर में से 45 लाल और 5 हरे निशान में बंद हुए.
निफ्टी के 12 के 12 शेयर लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स के 1 शेयर में खरीदारी और 29 में बिकवाली रही. मेटल, फॉर्मा, एनर्जी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. आज के कारोबार में इंफ्रा, IT, FMCG शेयरों पर दबाव देखने को मिला। मेटल, फॉर्मा, एनर्जी , बैंकिंग, ऑटो, रियल्टी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. छोटे-मझोले शेयरों में भी आज बिकवाली का दबाव दिखा और मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स आज 1.82 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.08 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं वौलेटिलिटी इंडेक्स इंडिया वीक्स में आज 20 फीसदी का उछाल देखने को मिला.
निफ्टी के गिरने वाले शेयर
निफ्टी के चढ़ने वाले शेयर
सनातन परंपरा में मां दुर्गा को आदिशक्ति, अदम्य साहस और आसुरी वृत्तियों पर धर्म की…
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…
Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…