Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Stock market close: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में भारी गिरावट,निफ्टी 5 महीने  के निचले स्तर  पर बंद हुआ

Stock market close: सेंसेक्स 1.52% या 897 अंक टूटकर 58,237 पर बंद हुआ. इसके 1 शेयर में खरीदारी और 29 में बिकवाली रही.

Stock market close:  कारोबारी हफ्ते के पहले दिन SVB बैंक के डूबने की खबर पूरे एशियाई बाजार में दिखाई दी. भारतीय बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए. सोमवार को सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ खुला लेकिन कुछ ही मिनटों में हरे निशान पर कारोबार करने लगा. 11 बजने के बाद बाजार में गिरावट का दौर शुरू हुआ और सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी 5 महीने  के निचले स्तर  पर बंद हुआ.  निफ्टी 259 अंक गिरकर 17,154 पर, निफ्टी बैंक 920 अंक गिरकर 39,565 पर और सेंसेक्स 897 अंक  गिरकर 58,238 पर बंद हुआ. निफ्टी के 50 शेयर में से 45 लाल और 5 हरे निशान में बंद हुए.

निफ्टी के 12 के 12 शेयर लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स के 1 शेयर में खरीदारी और 29 में बिकवाली रही. मेटल, फॉर्मा, एनर्जी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. आज के कारोबार में इंफ्रा, IT, FMCG शेयरों पर दबाव देखने को मिला। मेटल, फॉर्मा, एनर्जी , बैंकिंग, ऑटो, रियल्टी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. छोटे-मझोले शेयरों में भी आज बिकवाली का दबाव दिखा और मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स आज 1.82 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.08 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं वौलेटिलिटी इंडेक्स इंडिया वीक्स में आज 20 फीसदी का उछाल देखने को मिला.

 

 

निफ्टी के गिरने वाले शेयर

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital