Stock Market closed: सेंसेक्स और निफ्टी लगातार 7वें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ. निफ्टी बैंक बढ़त के साथ बंद हुआ. निफ्टी 73 अंक चढ़कर 17,393 पर,सेंसेक्स 176 अंक गिरकर 59,288 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 398 अंक चढ़कर 40,307 पर बंद हुआ. निफ्टी के 50 शेयर में से 33 लाल और 17 हरे निशान में बंद हुए. निफ्टी बैंक के 12 शेयर में से 10 हरे और 2 लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स के 13 शेयरों में खरीदारी जबकि 17 में बिकवाली रही. रियल्टी, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. मेटल,IT, ऑटो शेयरों में गिरावट के साथ बंद हुए. फार्मा, FMCG, इंफ्रा शेयरों में दबाव देखने को मिला. मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला. अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है. अदाणी ग्रीन, अदाणी टोटाल गैस और अदाणी एंटरप्राइजेज 5 परसेंट लुढका है. हलांकि अदाणी पोर्ट्स मेंहल्की खरीदारी दिख रही है.
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 28 फरवरी को 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े जारी करेगा. वही 1 मार्च को ॲाटो सेल्स के नबंर जारी होंगे जिन पर बाजार की नजंर रहेगी मार्च महीने के शुरूआत दिवगी टॉर्कट्रांसफर सिस्टम्स कंपनी के IPO से होगी. और अगले 4-6 हफ्ते में कुल 9 कंपनियां IPO लाने की कतार में हैं. इसके जरिए वह बाजार से करीब 17000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है. पिछले 2 महीने से IPO बाजार में कोई हरकत नहीं होने के बाद मार्च और अप्रैल का महीना काफी हलचलों भरा रहेगा.
निफ्टी के गिरने वाले शेयर
निफ्टी के चढ़ने वाले शेयर
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…