होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
दिल्ली में बढ़ेगा तापमान
Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से मौसम करवट ले सकता है. अगले दो दिनों तक उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हुई थी. जिससे बीते दिनों में तापमान में थोड़ी कमी देखी गई थी. वहीं अब एक बार से फिर उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 3 से 6 डिग्री तक सामान्य से बढ़ा सकता है.
राजधानी दिल्ली में भी बीते दो दिनों से तापमान में थोड़ी कमी देखी गई थी, लेकिन कल (रविवार) को तापमान एक बार फिर 32 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद फिर से गर्मी बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली (Delhi) में सोमवार (27 फरवरी) को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. IMD ने सोमवार को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. पिछले एक सप्ताह से तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा है और रविवार 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो औसत तापमान से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें- Delhi: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP करेगी देशभर में विरोध प्रदर्शन, दिल्ली में अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है और कई जिलों में तापमान 30 से 25 डिग्री तक पहुंच गया है. राजधानी लखनऊ समेत कुछ जिलों में तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है, हालांकि मौसम विभाग (IMD) ने मार्च के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना जताई है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम केंद्र के अनुसार, 28 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ संक्रिय हो सकता है जिससे तापमान में भी थोड़ी गिरावट हो सकती हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…
6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…