Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Stock Market closed: निफ्टी,सेंसेक्स गिरावट के साथ और निफ्टी बैंक 1% बढ़त के साथ बंद

Stock Market closed: निफ्टी 0.42% टूटकर 17,392 पर बंद हुआ. 17 शेयरों में खरीदारी जबकि 33 में बिकवाली रही

Satwik Sharma Edited by Satwik Sharma

Stock Market closed:  सेंसेक्स और निफ्टी  लगातार 7वें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ. निफ्टी बैंक बढ़त के साथ बंद हुआ. निफ्टी 73 अंक चढ़कर 17,393 पर,सेंसेक्स 176 अंक गिरकर 59,288 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 398 अंक चढ़कर 40,307 पर बंद हुआ. निफ्टी के 50 शेयर में से 33 लाल और 17 हरे निशान में बंद हुए. निफ्टी बैंक के 12 शेयर में से 10 हरे और 2 लाल निशान में बंद हुए.  सेंसेक्स के 13 शेयरों में खरीदारी जबकि 17 में बिकवाली रही. रियल्टी, बैंकिंग शेयरों में  खरीदारी देखने को मिली. मेटल,IT, ऑटो  शेयरों में गिरावट के साथ बंद हुए.  फार्मा, FMCG, इंफ्रा शेयरों में दबाव देखने को मिला. मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में  दबाव देखने को मिला. अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है. अदाणी ग्रीन, अदाणी टोटाल गैस और अदाणी एंटरप्राइजेज 5 परसेंट लुढका है.  हलांकि अदाणी पोर्ट्स मेंहल्की खरीदारी दिख रही है.

इस हफ्ते बाजार के लिहाज से कौनसे बड़े इवेंट्स?

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 28 फरवरी को 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े जारी करेगा. वही 1 मार्च को ॲाटो सेल्स के नबंर जारी होंगे जिन पर बाजार की नजंर रहेगी मार्च महीने के शुरूआत दिवगी टॉर्कट्रांसफर सिस्टम्स कंपनी के IPO से होगी. और अगले 4-6 हफ्ते में कुल 9 कंपनियां IPO लाने की कतार में हैं. इसके जरिए वह बाजार से करीब 17000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है. पिछले 2 महीने से IPO बाजार में कोई हरकत नहीं होने के बाद मार्च और अप्रैल का महीना काफी हलचलों भरा रहेगा.

निफ्टी के गिरने वाले शेयर

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital