बिजनेस

₹2000 के नोट बदलने के लिए नहीं होगी पहचान बताने की जरूरत: SBI

₹2000  Notes Exchange: 19 मई को Reserve Bank Of India ने ₹2000 के नोट वापस लेने का आदेश जारी किया. आरबीआई के मुताबिक अब इन नोटों का सर्कुलेशन बंद हो जाएगा. इसीलिए लोग 30 सितंबर तक बैंकों में जाकर इन्हें बदलवा लें. एक बार में एक आम नागरिक केवल 20,000 रुपये बदल सकता है. यानी 2000 रुपये के 10 नोट ही एक साथ बदलने की इजाजत होगी. इसी संबंध में SBI ने निर्देश जारी किया है कि 20,000 रुपये बदलने के लिए किसी भी तरह के पहचान पत्र या फॉर्म की जरूरत नहीं होगी. यानि अगर आप 20 हजार रुपए के  नोट बदलवाएंगे तो आपको आईडीप्रूफ दिखाना नहीं होगा न ही किसी तरह का कोई फार्म भरना होगा.

ये भी पढ़ें-Twitter को टक्कर देगा Meta का नया ऐप, जानें क्या होंगी खासियत

दरअसल सोशल मीडिया पर लगातार इस तरह के मैसेज वायरल हो रहे थे. जिनमें कहा जा रहा था कि नोट बदलवाने के लिए लोगों को आईडी प्रूफ देना होगा. जिसके चलते जनता में कंफ्यूजन की स्थिति पैदा हो रही थी. इसी वजह से एसबीआई ने ये निर्देश जारी  किया है.

कहां बदले जा सकते हैं नोट- बैंक में जाकर ये नोट आसानी से बदल जा सकते हैं यहां तक कि अगर किसी के पास बैंक खाता नहीं है ऐसे लोग भी जाकर के अपने नोट बदलवा सकते हैं. इसके अलावा ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोग बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर जाकर भी 2000 रुपये के नोट को एक्सचेंज करवा सकते हैं. इन सेंटर्स पर मात्र 4000 रुपये तक के ही 2000 रुपये के नोट बदले जा सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट एक बैंक की तरह की काम करते हैं. ये ग्रामीणों को बैंक अकाउंट खोलने में मदद करते हैं. वो ट्रांजैक्शन भी करते है.

क्यों लिया RBI ने ये फैसला- RBI ने 2000 के नोट बदलने का फैसला क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लिया है. इस पॉलिसी के तहत 2000 रुपए के नोटो को धीरे धीरे चलन से वापस लिया जाएगा. 2000 रुपये के नोट को नोटबंदी के बाद मार्केट में आई कैश की कमी को पूरा करने के लिए लाया गया था. शुरूआत में इन नोटों का इस्तेमाल हुआ लेकिन धीरे-धीरे इनके इस्तेमाला में कमी आने लगी. जिसकी वजह से 2018-19 में इनकी छपाई बंद कर दी गई. मौजूदा समय में जितने करेंसी नोट सर्कुलेशन में हैं उनका केवल 10 फीसदी हिस्सा ही 2000 रुपये के नोट हैं. जबकि 2018 के मार्च में यह 31 फीसदी के करीब पहुंच गया था.इन्ही सब कारणों से RBI ने नोट वापस लेने का फैसला किया है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

3 hours ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

3 hours ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

4 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

4 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

5 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

5 hours ago