देश

“RBI समय-समय पर नोटों को वापस लेता है, चिंता की कोई बात नहीं”, 2 हजार के नोटों की नोटबंदी पर बोले RBI गवर्नर शक्तिकांत दास

2000 rupee note: भारत की सभी बैंकों में 2 हजार के नोटों के वापस करने की प्रक्रिया कल (मंगलवार) से हो शुरु हो जाएगी. भारतीय रिजर्व बैंक आफ इंडिया के गर्वनर शक्तिकांत दास ने खुद इस बात को बताया है. उन्होंने कहा कि “4 महीने का समय दिया गया है कोई जल्दबाजी की जरूरत नहीं है इसलिए आप आराम से बैंक जाए और 2000 रुपए के नोट बदले. चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है”.

दास ने आगे कहा कि “मैं स्पष्ट करता हूं कि यह रिजर्व बैंक के मुद्रा प्रबंधन संचालन का एक हिस्सा है. समय-समय पर आरबीआई नोटों को वापस लेता है और नए नोट जारी करता है. हम 2000 रुपये के नोटों को संचलन से वापस ले रहे हैं लेकिन वे कानूनी निविदा के रूप में जारी हैं”.

बैंकों ने शुरू की तैयारियां

वहीं इसको लेकर नोटों को वापस बैंकों में जमा करने के लिए फिर से तैयारियां शुरु कर दी हैं. भारतीय रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर बैंकों को जरुरी निर्देश दिए हैं. जिसके बाद सभी बैंकों ने इसको लेकर इंतजाम करना शुरू कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, सभी बैंक दो हजार के नोट वापस लेने के लिए अलग से काउंटर बनाएंगे ताकि लोगों को कोई दिक्कत भी ना हो और बैंक पर ज्यादा लोड भी न हो. इसके साथ सभी नोटों को कैमरे की निगरानी में जमा किया जाएगा. एक बैंक ने अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी, ताकि उन्हें नोट बदलने और जमा करने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें-  G 20 summit: कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर में आज 3 बजे से जी20 की बैठक, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात

ग्राहकों को KYC अपडेट कराना होगा

2 हजार के नोट वापस करने के लिए लोगों के लिए नियम भी बनाए गए हैं. इसके लिए ग्राहकों को नोट जमा करने के लिए अपनी केवाइसी अपडेट करानी होगी. वहीं अगर कोई ग्राहक अपने खाते में अधिक पैसा जमा कराता है तो उसे इसका सोर्स भी बताया होगा, ताकि कोई हेरफेर भी न हो सके. ये जरुरी है कि जहां भी नोट बदलने का काउंटर का हो वहा सीसीटीवी का लगा होना चाहिए. इसके लिए जिन शाखाओं में कैमरा ठीक से काम नहीं कर रहा है उसे चिह्नित कर दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि मंगलवार से जब नोट बदलने व जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो तो किसी तरह की कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि सोमवार को आरबीआइ से कुछ और दिशा-निर्देश मिलने की उम्मीद है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

9 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

9 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

28 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

1 hour ago