Delhi Crime news
Delhi Robbery Crime News: दिल्ली में एक CCTV फुटेज से लोगों में डर का माहौल है. दरअसल दिल्ली में एक व्यक्ति दिन दहाड़े लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहा है. आरोपी हाथ में बैग लिए शातिर अंदाज में कॉलोनियों में घूमता दिखाई देता है. यह शख्स दिनदहाड़े घरों की डोर बेल बजाता है और दरवाजा खुलते ही लूटरपाट की वारदात को अंजाम देता है और वहां से निकल जाता है. हैरानी की बात यह है कि आरोपी की कई घरों के CCTV फुटेज में आरोपी साफ नजर आ रहा है उसके बाद भी पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई है. आरोपी पिछले 20 दिनों से लगातार घटानाओं को अंजाम दे रहा है. आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला…
आरोपी जिस तरह से वारदात को अंजाम दे रहा है वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है. फोटो में आप देख सकते हैं कि आरोपी हाथ में बैग लिए है जिसमें वह धारदार हथियार चापड़ रखे है. आरोपी यह बैग लेकर लोगों के घर जाता है और डोर बेल बजाता है. आरोपी कभी खुद को RO मैकेनिक तो कभी खुद को AC फ्रिज सही करने वाला बताता है और घरों में एंट्री कर वारदात को अंजाम देता है. आरोपी अक्सर दोपहर के वक्त लोगों के घरों में जाता है क्योंकि उस वक्त ज्यादातर घरों में महिलाएं अकेली होती हैं. महिलाओं को अकेला पाकर आरोपी लूटपाट करता है और निकल जाता है.
8 मई 2026 को केशवपुरम की घटना हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल उस दिन आरोपी कई घरों की घंटियां बजाता है. जब कहीं एंट्री नहीं मिलती तो वह दूसरी मंजिल पर स्थित एक व्यापारी के घर पहुंचता है और डोर बेल बजाता है, जैसे ही महिला दरवाजा खोलती है, आरोपी अंदर घुस जाता है. पहले खुद को मैकेनिक बताता है और फिर अचानक बैग से बड़ा धारदार चापड़ से महिला पर वार करने की कोशिश करता है, लेकिन महिला के शोर मचाने पर आरोपी घबरा जाता है और महिला को धक्का देकर बाहर निकलता है. पकड़े जाने के डर से वह पास के खाली प्लॉट में हथियार फेंक सोसाइटी से बाहर निकल गया.
यह भी पढ़ें: म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए हुई दोस्ती, ई-मेल पर किया प्रपोज; फिर शादी और तलाक, पढ़ें प्रतीक और अपर्णा की लव स्टोरी
इससे पहले पीतमपुरा के मौर्या एन्क्लेव इलाके में आरोपी ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. जानकारी के अनुसार आरोपी अपने ही एक परिचित के घर गया, उस वक्त घर में सिर्फ एक किशोर मौजूद था. आरोपी ने चापड से किशोर को डराकर घर से करीब 4 लाख रुपये नकद और लगभग 25 लाख रुपये का सोना चुराया था.
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…