क्राइम

शैतान का अड्डा: इंसानी खोपड़ियों से सजा फार्महाउस, 25 साल पुरानी राजा कोलंदर की वो दहला देने वाली दास्तान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एडीजे कोर्ट नंबर-5 ने शुक्रवार को सीरियल किलर और नरभक्षी राजा कोलंदर और उसके साले बच्छराज कोल को उम्रकैद की सजा सुनाई है. जज रोहित सिंह की अदालत ने दोनों दोषियों पर ढाई-ढाई लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

2000 में हुआ था अपहरण और डबल मर्डर

यह मामला वर्ष 2000 में मनोज कुमार सिंह (22) और उनके ड्राइवर रवि श्रीवास्तव के अपहरण और हत्या से जुड़ा है. दोनों 24 जनवरी 2000 को लखनऊ से रीवा के लिए निकले थे और उनकी आखिरी लोकेशन रायबरेली के हरचंदपुर में दर्ज हुई थी. इसके बाद वे लापता हो गए. कई दिन बाद प्रयागराज के शंकरगढ़ के जंगलों से दोनों के क्षत-विक्षत शव बरामद हुए.

13 साल बाद शुरू हुई सुनवाई

इस दोहरे हत्याकांड की एफआईआर 2000 में दर्ज हुई थी और चार्जशीट 21 मार्च 2001 को दाखिल की गई थी. लेकिन कानूनी अड़चनों के चलते इस मामले की सुनवाई 2013 में जाकर शुरू हो सकी.

ये भी पढ़ें: दरवाजा खुलते ही देखा, लटक रही थी 4 लाशें, झारखंड में इंजीनियर ने पत्नी और 2 बच्चों के साथ की आत्महत्या

फार्महाउस से मिली थीं 14 इंसानी खोपड़ियां

राजा कोलंदर को पहले भी एक अन्य हत्याकांड में सजा मिल चुकी है. 2012 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसे और उसके साले को पत्रकार धीरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा दी थी. जांच के दौरान राजा के फार्महाउस से 14 इंसानी खोपड़ियां बरामद हुई थीं, जिससे उसके नरभक्षी और सीरियल किलर होने की पुष्टि हुई थी. पुलिस के अनुसार, वह लोगों के सिर काटकर उनके भेजे का सूप बनाकर पीता था.

एक झकझोर देने वाला अपराध

राजा कोलंदर की दास्तान एक झकझोर देने वाली सच्चाई है, जिसमें सामान्य दिखने वाले एक शख्स के भीतर छिपा राक्षस सामने आया. कोर्ट के इस फैसले को न्याय की जीत माना जा रहा है, जिससे पीड़ित परिवारों को 25 साल बाद राहत मिली है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

19 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

40 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago