रिपोर्ट— जय व्यास इंदौर से, भारत एक्सप्रेस।
इंदौर की जिला कोर्ट परिसर (Court Fraud) में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक फर्जी शादी का भंडाफोड़ हुआ. धार जिले के एक युवक को शादी के नाम पर ठगने की कोशिश की गई. शातिर गिरोह ने कोर्ट में घंटों नाटक किया और दूल्हे से 1 लाख 20 हजार रुपये ले लिए.
पूरा मामला एमजी रोड थाना क्षेत्र का है. गिरोह ने फर्जी दुल्हन (Looteri Dulhan), फर्जी भाई, फर्जी पिता और फर्जी पंडित के साथ कोर्ट मैरिज का ड्रामा रचा. शादी की रस्में चल रही थीं कि किसी को शक हुआ और पुलिस को खबर कर दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची तो सच सामने आ गया.
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फर्जी दुल्हन और उसके कथित भाई को गिरफ्तार कर लिया. दोनों से पूछताछ में पता चला कि यह एक संगठित गिरोह है जो शादी के बहाने लोगों को लूटता है. हालांकि फर्जी पिता और फर्जी पंडित पैसे लेकर फरार हो गए. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.
ये भी पढ़िए: ‘नीले ड्रम वाली मुस्कान’ का खौफ! जान बचाने के लिए पति ने पत्नी को प्रेमी संग जाने दिया, मेरठ में हाई-वोल्टेज ड्रामा
एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने बताया कि अन्य आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे. पीड़ित युवक को ठगी का शिकार बनाया गया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस अधिकारी ने लोगों को समझाते हुए कहा- ऐसे मामलों से सावधान रहें. कोर्ट मैरिज से पहले सभी दस्तावेज अच्छे से जांच लें.
बहरहाल, इस घटना से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
ये भी पढ़िए: कॉल करके साइबर ठग बोला- ‘आपका साला हूं, 2 लाख की जरूरत पड़ गई है’, बुजुर्ग झांसे में आ गया और फिर ट्रांसफर कर दी रकम
सनातन परंपरा में मां दुर्गा को आदिशक्ति, अदम्य साहस और आसुरी वृत्तियों पर धर्म की…
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…
Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…